भाजपा स्थापना दिवस पखवाड़ा में बरमपुर में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम, लाभार्थियों ने मोदी सरकार की योजनाओं को सराहा

मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के खडगंवा मंडल के ग्राम बरमपुर में भाजपा स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत “गांव चलो, घर-घर चलो” अभियान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि सोनकर ने कहा कि भाजपा हर बूथ पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रही है और योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंच रहा है। ग्राम प्रमुख श्याम कार्तिक साहू ने पार्टी की एकजुटता को ताकत बताया, जबकि वरिष्ठ नेता रमेश जायसवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के लाभ पहुंचने पर धन्यवाद दिया। बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।
शैलेश जैन,एमसीबी/छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत “गांव चलो, घर-घर चलो” अभियान के तहत एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा खडगंवा मंडल के ग्राम बरमपुर में 11 अप्रैल को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम के प्रबुद्ध वर्ग और प्रमुख जनों से भेंट-मुलाकात की गई, लाभार्थी जनों से चर्चा हुई और उनका सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाएं स्वतः ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर निकल पड़ीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता के लिए जो कार्य उन्होंने किए हैं, वह अभूतपूर्व हैं। महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
ग्राम पंचायत बरमपुर में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी डॉ. रश्मि सोनकर उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और यह अभियान सुनिश्चित कर रहा है कि प्रत्येक घर तक मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। ग्राम के प्रमुख श्याम कार्तिक साहू ने कहा कि गांव में घर दूर-दूर हैं, लेकिन भाजपा के नाम पर सभी एकत्रित हो जाते हैं, यही पार्टी की ताकत है। वरिष्ठ नेता रमेश जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र होने के बावजूद मोदी जी की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचा है। बूथ अध्यक्ष शिवचरण साहू ने जनसंपर्क को बूथ मजबूती का आधार बताया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. रश्मि सोनकर, जेके सिंह, श्याम कार्तिक साहू, रमेश जायसवाल, बूथ अध्यक्ष शिवचरण साहू, जयप्रकाश साहू, पंच कुंती साहू, फूलमती साहू, सोन कुवर, रघुनाथ, सुबराज, देवनारायण, आनंद सिंह, सत्यनारायण, जयनारायण, सोनू, राजू, मोना पासी, रोशनी पनिका सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





