दिल्ली में फ्लाईओवर, एफओबी और सब-वे के नीचे बनेंगी 300 पुलिस चौकियां, सुरक्षा पुख्ता करने की योजना

दिल्ली सरकार सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के बेहतर उपयोग और सुरक्षा बढ़ाने के लिए फ्लाईओवरों, फुट ओवरब्रिजों और सब-वे के नीचे लगभग 300 पुलिस चौकियां बनाएगी। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि दिल्ली पुलिस के लिए 50 पोस्ट का प्रारंभिक प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है।

नई दिल्ली। सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के बेहतर इस्तेमाल और सुरक्षा बढ़ाने के मकसद से दिल्ली सरकार ने फ्लाईओवरों, फुट ओवरब्रिजों और पैदल चलने वालों के लिए बने सब-वे के नीचे करीब 300 पुलिस चौकी बनाने की योजना बनाई है। यह जानकारी पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को दी।
लोक निर्माण विभाग 106 फ्लाईओवरों, 115 फुट ओवरब्रिजों और 70 सब-वे का रखरखाव करता है। विभाग दिल्ली पुलिस के लिए प्रस्तावित पुलिस पोस्ट का निर्माण करेगा।
मंत्री के अनुसार फ्लाईओवर के नीचे लगभग 50 पोस्ट बनाने का दिल्ली पुलिस का शुरुआती प्रस्ताव पहले ही मंजूर किया जा चुका है। आगे चलकर सभी फ्लाईओवरों, पैदल चलने वालों के लिए बने सब-वे और एफओबी को इसमें शामिल करने की है।
इसके तहत लगभग 300 पुलिस पोस्ट बनाए जाएंगे। परियोजना के अगले चरण में पीडब्ल्यूडी पैदल चलने वालों के लिए बने सब-वे के अंदर व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है, अभी इस प्रस्ताव को अभी मंजूरी मिलना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button