आज़मगढ़ में शादी में ननिहाल आई थी बच्ची, घर से 500 मीटर दूर नदी में मिला शव, पड़ताल में जुटी पुलिस और फॉरेन्सिक टीम

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। आजमगढ़ में एक बार फिर दिल दहलाने वाली घटना घटी। बरदह थाना क्षेत्र के अवदह हिलालपुर में आधी रात के बाद से लापता 11 वर्षीय बालिका का शव अर्धनग्न अवस्था में घर से 500 मीटर दूर उदंती नदी में बरामद हुआ। शरीर पर हाथ में और पैर पर नुकीले हथियार से गोदा गया था। सिर पर भी चोट थी। घटना को लेकर लोग अवाक रह गए। मेंहनगर थाना के रामनगर के निवासी शिवपूजन वनवासी की ससुराल अवदह में है। शिवपूजन के साले खरहु पुत्र शोभनाथ के लड़की खुशबू की शादी है।
वही खरहु के घर के पीछे ही चंद्रिका के घर कल शादी थी। बारात मेंहनगर से आई थी। शिवपूजन परिवार के साथ अपने साले की लड़की की शादी में आए थे। उनके दो पुत्र दो पुत्रियों में तीसरे नंबर की 11 वर्षीय वंदना भी आई थी। 3 दिन से यह लोग यहां थे। 1 दिन पूर्व मेहंदी की रसम हुई थी। देर रात तक डीजे पर परिवार के लोग डांस भी किए। इसके बाद 2:30 बजे के आसपास से वंदना नहीं मिल रही थी। तब खोजबीन शुरू हुई और आज सुबह घर से 500 मीटर दूर नदी में किनारे लाश बरामद हुई।
घटना की सूचना के बाद मौके पर बरदह एसओ विकास चंद पांडे, देवगांव कोतवाल गजानंद चौबे, एसओजी प्रभारी संजय सिंह, लालगंज सीओ मनोज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य समेत फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गई थी। पुलिस टीम ने घर के सदस्यों के साथ ही घर के पीछे कल रात में चंद्रिका के यहां आई बरात को लेकर भी पूछताछ की। 5 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button