वृंदावन की यमुना नदी में मोटर बोट पलटने से पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

बचाव कार्य में जुटी सेना व एसडीआरएफ, कई अब भी लापता

वृंदावन में शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी मोटर बोट असंतुलित होकर पलट गई, जिससे सभी लोग नदी में डूब गए। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों द्वारा बचाव अभियान जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोट पर 32 लोग सवार थे और यह हादसा नदी में पड़े पीपों के पुल से टकराने के कारण हुआ।

मथुरा/उत्तर प्रदेश। मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में शुक्रवार दोपहर को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरा एक मोटर बोट अचानक पलट गया। जानकारी के मुताबिक मोटर बोट में करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जो श्रृंगार घाट से नाव में बैठे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी भूप सिंह, जो पुल पर संविदा कर्मचारी ने बताया कि मोटर वोट अचानक असंतुलित हो गई, जिससे उसमें सवार श्रद्धालु नदी में डूब गए। अब तक 10 से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। डीआईजी शैलेश पांडेय, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, एसपी सिटी राजीव कुमार और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। डीआईजी शैलेश पांडे ने बताया है कि 10 लोगों की मौत, 12 घायल और पांच लोग अभी लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बचाव दल जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। हादसे में निकाले गए घायलों को तुरंत मांट सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि यमुना पर चल रहे कार्य के कारण पैंटून पुल को हटाया गया था, जिससे संतुलन बिगड़ने की आशंका है। घटना के बाद नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि 150 लोगों का दल लुधियाना, पंजाब और मुक्तेश्वर से आया है और ये सभी उनमें ही शामिल थे। बताया गया है जिस नाव में लोग सवार थे वो भी पलट कर डूब गई है और उसकी तलाश भी जारी है। जिसकी यह नाव है वो प्राइवेट नाविक था।
सीएम योगी ने जताया दुख
हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

यमुना में भयानक हादसा:10 लोगों की मौत, 12 घायल और पांच लापता; मोटर बोट बन  गई काल; देखें तस्वीरें - Yamuna Boat Tragedy: Pilgrims' Motorboat Capsizes  In Vrindavan 10 Dead - Amar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button