कौशाम्बी में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिलाध्यक्ष ने ध्वज फहराकर पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। कौशाम्बी जिले में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गए,जिला कार्यालय में पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी ध्वज फहरा कर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया व नवनियुक्त पार्टी जिला पदाधिकारियों एवं नामित सभासदो को स्मृति चित्र एवं अंगवस्त्र पहना कर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में संस्थापक जिलाध्यक्ष उदयन सिंह ने संबोधित किया कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर अब तक पार्टी ने राष्ट्रवादी विचारधारा,संगठन और सेवा के आधार पर निरंतर विस्तार किया है। राष्ट्रवाद,सुशासन और जनसेवा के सिद्धांतों से प्रेरित होकर करोड़ों लोग भाजपा से जुड़े हैं। यही कारण है कि एक छोटे संगठन के रूप में शुरू हुई भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित होकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा,पुष्पा देवी, प्रेम चौधरी सभी ने पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर संबोधित किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,चक्रेश मिश्रा,कमलेश निषाद,भोलेशंकर कुशवाहा,भूपेंद्र पटेल,नितिन पासी,विनीता गुप्ता,संजय जायसवाल,जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय,जगदीश सरोज,ज्योति केसरवानी सहित सभी जिला पदाधिकारी,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र सरोज फौजी,चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार भोला यादव,शांति कुशवाहा सहित मण्डल अध्यक्ष,मण्डल प्रभारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहें।





