रोज की थाली को बनाएं लो-कैलोरी, कुछ ही दिनों में दिखेंगे फिट

हेल्थ डेस्क। आज के समय में अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और उसे कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन सबसे जरूरी होता है कि आप अपने खाने पर ध्यान दें। जब आप अपनी मेंटेनेंस कैलोरी से कम इनटेक करते हैं तो इससे शरीर पहले से स्टोर फैट को बतौर एनर्जी इस्तेमाल करता है और फिर आपका फैट बर्न होता है।
हालांकि, कैलोरी कम करने का मतलब क्रैश डाइट करना नहीं होता, बल्कि आपको पोर्शन का ध्यान रखना होता है और स्मार्ट स्वैप करने की जरूरत होती है। कुछ लोगों को यह समझ नहीं आता कि वह अपनी ही रोज की थाली को स्मार्टली कैसे तैयार करें, जिससे वे कम कैलोरी में भी अपने रोज के खाने को आसानी से एन्जॉय कर पाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप अपनी रोज की थाली को लो कैलोरी किस तरह बना सकते हैं-
तेल पर करें कंट्रोल
आप जिस तेल में खाना बना रहे हैं, उस पर कंट्रोल करके काफी हद तक अपनी कैलोरी इनटेक को कम कर सकते हैं। अक्सर हमें अंदाजा नहीं होता है, लेकिन खाने को टेस्टी बनाने के लिए हम सभी बहुत सारे तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक बड़ा चम्मच तेल में लगभग 120 कैलोरी होती है। इसलिए, खाना बनाते समय सीधा तेल डालने की जगह उसे ब्रश से इस्तेमाल करें या फिर स्प्रे बोतल का इस्तेमाल करें। इसी तरह, नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करके भी कैलोरी इनटेेक को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
स्मार्टली खाएं रोटी और चावल
रोटी और चावल हर भारतीय थाली का हिस्सा है। अक्सर वजन कम करने के लिए हम इसे अपनी डाइट से बाहर कर देते हैं। लेकिन इसे लंबे समय तक फॉलो नहीं किया जा सकता। इसलिए, कार्ब्स को पूरी तरह से न हटाएं, बस उन पर कंट्रोल करें। कोशिश करें कि आप 2-3 रोटी की जगह 1-2 रोटी $ सलाद लें या फिर सफेद चावल की क्वांटिटी आधी करें और आधी सब्ज़ियां प्लेट में शामिल करें। जब प्लेट में 50 प्रतिशत सब्ज़ी, 25 प्रतिशत प्रोटीन और 25 प्रतिश कार्ब्स होंगे तो ऐसे में वही खाना कम कैलोरी वाला बन जाएगा और फिर आपका फैट बर्न भी सस्टेनेबल होगा।
कुकिंग करने का तरीका बदलें
अगर आप अपने कुकिंग करने के तरीके को थोड़ा बदलते हैं तो इससे आपको टेस्ट तो वही मिलता है, लेकिन इससे कैलोरी इनटेक काफी कम हो जाता है। मसलन, आप किसी फूड को फ्राई करने की जगह एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें। इसी तरह, डीप फ्राई करने की जगह शैलो फ्राई करना अच्छा रहता है। आपका स्मार्ट कुकिंग स्टाइल काफी हद तक कैलोरी बचाता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button