24 घंटे में पार्सल डिलीवरी की गारंटी, डाक विभाग ने शुरू की 3 हाई-स्पीड सर्विस

नई दिल्ली/एजेंसी। डाक विभाग ने मंगलवार को तीन प्रीमियम सेवाएं शुरू कीं। इनमें तत्काल और समयबद्ध खेपों के लिए 24 और 48 घंटे में डिलीवरी की गारंटी दी गई है। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियां ने 24 स्पीड पोस्ट, 24 स्पीड पोस्ट पार्सल और 48 स्पीड पोस्ट का शुभारंभ किया।
शुरुआत में, ये सेवाएं छह शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में शुरू की जा रही हैं। विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रसंस्करण और प्राथमिकता आधारित हवाई परिवहन का उपयोग करेगा।
सिंधियां ने कहा कि यह शुभारंभ इंडिया पोस्ट के लिए एक नए सिरे से शुरुआत का प्रतीक है और उन्होंने इसमें निहित विशाल अवसर की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि ई-कामर्स बाजार 2030 तक 30 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ने के लिए तैयार है, जो वर्तमान में 11 लाख करोड़ रुपये से लगभग तीन गुना अधिक है। नई सेवाओं में ओटीपी-सत्यापित डिलीवरी और व्यापक एंड-टू-एंड ट्रैकिंग के साथ-साथ रीयल-टाइम एसएमएस अलर्ट की सुविधा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button