‘मोनालिसा’ के पिता को ‘कर्नल’ का रोल और लाखों का ऑफर, झांसा देकर ‘केरल’ बुलाया! डायरेक्टर के सनसनीखेज आरोप

खरगोन/मध्य प्रदेश। ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा है कि मोनालिसा और उसके पिता को दक्षिण के कथित तौर पर फंडेड लोगों ने बरगला कर ब्रेनवाश किया। मोनालिसा के पिता को तो एक फ़िल्म में कर्नल का रोल भी देने की बात कर दी गयी। मिश्रा ने फोन पर नवभारत टाइम्स.कॉम से चर्चा करते हुए बताया कि नेपाल के काठमांडू प्रवास के दौरान दक्षिण के कुछ कथित फिल्म मेकर्स ने मोनालिसा और उसके पिता जय सिंह भोंसले को सब्ज बाग दिखाकर उनका ब्रेनवाश कर लिया। वे मेरे काफी मना करने के बावजूद उन्हें दक्षिण में ले गए जिसके चलते द डायरी ऑफ मणिपुर की शूटिंग डेढ़ महीने तक रुकी रही।
मोनालिसा के पिता ने बताया था, उनका ऑडिशन भी हुआ था
मिश्रा ने बताया कि एक दिन जयसिंह भोंसले ने उन्हें फोन करके बताया कि दक्षिण की फिल्म मेकर्स उन्हें कर्नल का रोल दे रहे हैं जिसके लिए तीन लाख रु प्रदान करने की बात की गई है। उन्होंने बताया की जय सिंह भोसले ने उन्हें रात को यूनिफॉर्म में एक फोटो भी भेजा, जिस पर उन्हें हंसी भी आई और दुख भी हुआ। जय सिंह ने उन्हें बताया कि इसके लिए बाकायदा उसका ऑडिशन भी हुआ था। वह पिक्चर तो कभी बनी नहीं लेकिन मोनालिसा और फरहान खान की पिक्चर बना दी गई।
उन्होंने कहा कि मैंने कई बार उन्हें समझाईश दी थी । यह भी कहा कि जो मोनालिसा अभी ठीक से हिंदी के डायलॉग नहीं बोल पा रही वह दक्षिण में कन्नड़ या मलयालम के डायलॉग कैसे बोलेगी? उन्होंने मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान के बारे में बताया कि उसका किसी भी रूप में एक्टिंग का बैकग्राउंड नहीं है और बागपत में उसके पिता एक साधारण काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएफआई इस तरह के लोगों को फंडिंग करती है।
उन्होंने बताया कि मोनालिसा को एक्टिंग सिखाने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी लालच दिया गया, और उन्हें फिल्म में बजरंगबली के रोल देने की भी बात कर दी गई, जबकि कोई फिल्म बनाई ही नहीं गई। इन्हीं सब बातों के चलते मोनालिसा व उनके पिता झांसे में आ गये। उन्हें एक्टिंग डांस और रील बनाने की ट्रेनिंग देने और सस्ते में किराए का मकान दिलवाने की बात भी कही गई।
मोनालिसा को लांच करने में कर्ज में डूबे डायरेक्टर
उन्होंने बताया कि फिल्म द डायरी का मणिपुर के लिए उन्होंने बड़ी राशि का कर्ज लिया है और जब दक्षिण के तथाकथित फिल्म निर्माता ने मोनालिसा को फिल्म के लिए कास्ट कर लिया तो मुझे लगा कि मोनालिसा को लॉन्च करने से लेकर उसे ट्रेन कर फिल्म बनाने तक की उनकी मेहनत पर पानी फिरने वाला है। उन्होंने कहा इसी के चलते मुझे पिछले महीने जल्दबाजी में द डायरी ऑफ मणिपुर का ट्रेलर बनाकर लॉन्च करना पड़ा। उन्होंने कहा कि 80% फिल्म बन चुकी है और शेष फिल्म के लिए मोनालिसा का काफी रोल बाकी है। उन्होंने बताया कि बाकी फिल्म पूरी करने के लिए मुझे जब पूछा जाता है तो मेरे पास अब जवाब नहीं है।
![]()




