एसपी राजेश कुमार की सख्ती, सड़क दुर्घटनाएं रोकने को अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और Zero Fatality District (ZFD) लक्ष्य को हासिल करने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बुधवार को दुर्गा भाभी सभागार में यातायात व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।बैठक में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम, प्रभारी निरीक्षक यातायात व समस्त टीएसआई को निर्देशित करते हुए एसपी राजेश कुमार ने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की नियमित समीक्षा की जाए और नेशनल हाईवे पर यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने यातायात व स्थानीय पुलिस के समन्वय से प्रतिदिन निरीक्षण, स्पीड रडार गन व बॉडी वार्न कैमरों के उपयोग तथा चिन्हित क्रिटिकल क्रैश एरिया से 100 मीटर पहले चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाकर कौशाम्बी को सुरक्षित और दुर्घटना-मुक्त बनाया जा सके।




