सड़क पर कूड़ा फेंका तो लगेगा 1000 रुपये जुर्माना, गाजियाबाद में आरडब्ल्यूए ने बैनर लगाकर जारी की चेतावनी

गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-3 एफ में सड़कों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ आरडब्ल्यूए भी कार्रवाई करेगी। लाख मना करने पर भी सड़क पर गंदगी फैलाने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए रविवार को क्षेत्र में पोस्टर भी लगवाए गए हैं।
अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सेक्टर-3 एफ में राह चलते लोग सड़क पर घरों का कूड़ा डालकर चले जाते हैं। इससे क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और कुछ ऐसे प्वाइंट बन गए हैं, जहां अक्सर लोग कूड़ा डालते हैं। इन लोगों को कई बार मना भी किया गया है।
ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी भी लगवाए गए हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग भी इसकी निगरानी करेंगे की मौके पर कूड़ा कोई न डाल पाए। कूड़ा डालने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
इसके अलावा वैशाली में ही मकान नंबर-574 की तरफ गेट को लोगों की सहमति से बंद कराया गया है। इस गेट से क्षेत्र में लगातार असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा था। जरूरत पड़ने पर लोग चाबी लेकर गेट का इस्तेमाल कर सकते हैं और फिर से बंद करेंगे। उन्होंने बताया कि आरडब्ल्यूए की ओर से गली में आने वाले संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button