जांच में फंसे संभल के 39 पुलिसकर्मियों पर गाज, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने किया लाइन हाजिर

संभल/उत्तर प्रदेश। संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बुधवार देर रात जिले के अलग-अलग जगह तैनात एक चौकी प्रभारी समेत 39 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। बताया जा रहा है कि सभी पुलिस वाले एसपी की गोपनीयत जांच में फंसे हुए थे।
एसपी की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, संभल जिले के धनारी थाने की सुल्तानगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार दिवाकर और इसी चौंक पर तैनात तीन सिपाही को लाइन हाजिर किया गया हैं। इसके अलावा नखासा थाने में तैनात तीन सिपाही, रजपुरा थाने में तैनात तीन सिपाही, बबराला थाने के चार सिपाही, राय सत्ती थाने के एक सिपाही, संभल कोतवाली के दो सिपाही, हजरत नगर गढ़ी थाने से दो सिपाही, असमोली थाने से दो सिपाही, कुढ़ फतेहगढ़ थाने से दो सिपाही, कैला देवी व जुनावई थाने से एक-एक सिपाही, बनियाठेर थाने से दो सिपाही, बहजोई से दो सिपाही, गुन्नौर के तीन सिपाही, ऐंचोड़ा कम्बोह के एक सिपाही, चंदौसी के दो सिपाही और हयातनगर के चार सिपाही और यातायात पुलिस के एक सिपाही को भी लाइन हाजिर किया गया है।
दरअसल, इससे पहले एसओजी टीम पर लगे गंभीर आरोपों के बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पूरी एसओजी टीम को ही निलंबित कर दिया था। बताया जा रहा है कि पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के लाडम सराय इलाके से जुड़ा हुआ है। जहां एसओजी टीम ने मुरादाबाद के एक कबाड़ी को पकड़ था। कबाड़ी के पास से मोबाइल प्लेट निकली थी। इसके बाद उसको चौकी पर लाया गया था। यहां पर बैठाकर उसके साथ मारपीट गई थी। बरामद धातु को पुलिस ने रख लिया था। आरोप है कि धातु छुड़ाने के बदले और रुपये मांगे गए थे।




