गाजियाबाद के मोदीनगर में प्राचार्य के खिलाफ एबीवीपी का हंगामा, कॉलेज गेट पर जड़ा ताला

गाजियाबाद। मोदीनगर स्थित मुलतानीमल मोदी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ एबीवीपी पदाधिकारी कॉलेज पर हंगामा कर रहे हैं। बड़ी संख्या में पदाधिकारी धरने पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। कॉलेज के गेट पर ताला लगा दिया है। प्राचार्य कॉलेज में नहीं है।
ऐसे में पदाधिकारियों ने कुर्सी पर भ्रष्टाचारी प्राचार्य लापता लिखकर रोष जताया। दस दिन पहले कॉलेज में एबीवीपी पदाधिकारी चिरायु शर्मा से मारपीट हुई थी। पदाधिकारियों का आरोप है कि प्राचार्य के इशारे पर मारपीट हुई थी। इसलिए प्राचार्य को हटाने की मांग की जा रही है।




