भारतीय सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन एवं एसडीएम सगड़ी के सहयोग से असहाय व जरुरतमंद लोगों के बीच किया गया कंबल का वितरण

Blankets were distributed among the helpless and needy people with the cooperation of Indian Sarvajan Hitaya Seva Foundation and SDM Sagdi

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। हाड़कांपती ठंड के कहर में समाज के अंतिम पंक्ति में गुजर-बसर कर रहे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। भारतीय सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन एवं एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार के सहयोग से गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राचीन रजादेपुर मठ पर असहाय व जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार एवं रजादेपुर मठ के मठाधीश महंत शिवसागर भारती के हाथों कंबल का वितरण किया गया।
इस दौरान एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने कहा कि शीतलहरी के प्रकोप से सभी वर्ग के लोगों का जीना मुहाल है। ऐसी परिस्थिति में समाज के वंचित लोगों की देखभाल करना हम सभी का कर्तव्य है। एसडीएम ने कहा कि इस तरह की मदद हम सभी लोगो को समय-समय पर करनी चाहिए, जिससे गरीब, जरूरतमंद लोगों का भला हो सके। वह हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करते रहेंगे।
इस अवसर पर रजादेपुर मठ के मठाधीश एवं भारतीय सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक महंत शिवसागर भारती ने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। भारतीय सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन से जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर संस्था द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है। मानव सेवा करना परमधर्म है। इस मौके पर कादीपुर ग्राम प्रधान देवनाथ सहित संस्था के कई पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button