पाक एफसी मुख्यालय पर हमला: बीएलएफ ने पहली बार महिला फिदायीन को भेजा, विद्रोह में बड़े बदलाव की आहट

बलूचिस्तान। बलूचिस्तान के चगाई में रविवार को भीषण बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें 6 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर सामने आ रही है। यह हमला चीन के एक प्रोजेक्ट पर हुआ, जिसकी सुरक्षा में पाकिस्तानी सैनिक तैनात थे। यह एक आत्मघाती हमला था, जिसे बलूच लिब्रेशन फ्रंट (बीएलएफ) की महिला ने अंजाम दिया था।
बीएलएफ ने फिदायीन हमला करने वाली महिला की जानकारी साझा की है। महिला सुसाइड बॉम्बर का नाम जरीना राफीक था, जिसने पाकिस्तानी सैनिकों के साथ खुद को भी उड़ा लिया। हालांकि, पाकिस्तान ने अभी तक इसपर कोई बयान नहीं दिया है।
यह हमला चीन की कॉपर और गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट केंद्र पर हुआ। पाकिस्तान की फ्रंटियर कॉप की यूनिट यहां तैनात थी। हालांकि, यह हमला इसलिए भी चर्चा है, क्योंकि बीएलएफ ने पहली बार इस तरह का आत्मघाती हमला किया है। बलूच लिब्रेशन आर्मी (बीएलए) की मजीद ब्रिगेट ने पहली बार आत्मघाती हमले को सफलापूर्वक अंजाम दिया है। इससे पहले यह विद्रोही गुट जाफर एक्सप्रेस को भी हाइजैक कर चुका है।
BLF ने 28-29 नवंबर को पाकिस्तान में 29 बड़े हमलों को अंजाम दिया था, जिसमें 27 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। बीएलएफ के लड़ाकों ने गवादर में स्थित पाकिस्तानी सेना के कोस्ट गार्ड कैंप पर भी ग्रेनेड लॉन्च किया था। इस आईईडी हमले में बीएलएफ ने खुफिया अधिकारियों को निशाना बनाया था। इसके अलावा बीएलए ने मस्तुंग शहर में स्थित पाकिस्तानी सेना के मेजर के घर पर भी हमला किया था।





