बचाने वालों ने ही लूट ली आबरू! चेन्नई में युवती से रेप केस में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

आंध्र प्रदेश से मां के साथ फल बेचने आ रही थी पीड़िता

तिरुवन्नामलाई/तमिलनाडु। तमिलनाडु में 2 पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। दोनों पुलिसकर्मियों को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है। पीड़िता की उम्र 25 साल है, जो आंध्र प्रदेश से फल बेचने आई थी, मगर पुलिसकर्मियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। यह मामला तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई का है। पीड़िता अपनी मां के साथ आंध्र प्रदेश से तिरुवन्नामलाई फल बेचने आई थी। आरोपी पुलिसकर्मियों ने देर रात उनकी गाड़ी को बीच रास्ते में रोका और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
आरोपी पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल सुरेशराज और पी सुंदर के रूप में हुई है। घटना के दौरान दोनों पुलिसकर्मी इलाके की पेट्रोलिंग कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे और उसकी मां को सूनसान जगह पर ले गए, जहां उसका रेप हुआ। आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करके सस्पेंड कर दिया गया है।
इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। विपक्ष में अन्नाद्रमुक प्रमुख एडप्पादी के पलानीस्वामी ने घटना की घोर निंदा की है। उन्होंने इसे कानून व्यवस्था पर ‘काला धब्बा’ बताया है। पुलिस महकमे का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button