लखनऊ में नकली आईएएस अफसर गिरफ्तार

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ में शहीद स्मारक के पास कार सवार युवक ने चेकिंग में खुद को आईएएस अफसर बताया। पुलिसकर्मियों ने पूछा तो अर्दब में लेने के लिए फर्जी विजिटिंग कार्ड थमा दिया। सिपाहियों ने कार में झांककर देखा तो अंदर दो लाल-नीली बत्ती रखी मिली। सख्ती से पूछताछ में युवक की पोल खुल गई। वजीरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।
शख्‍स की पहचान मूल रूप से मऊ के सराय लखंसी निवासी सौरभ त्रिपाठी के रूप में हुई है। आरोपित नोएडा के गरिमा विहार सेक्टर-35 में भी रहता था। वह फिलहाल गोमती नगर विस्तार के शालीमार वन वर्ड बिलगेडियर कोट में रह रहा है। उससे पूछताछ कर पुलिस अन्य जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button