मिर्जापुर में इंस्‍पेक्‍टर साहब की दबंगई, इंस्‍पेक्‍टर पर चश्‍मे के बदले पैसा नहीं देने का दुकान मालिक ने लगाया आरोप

मिर्जापुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के मिर्जापुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चश्‍मे की दुकान के लगे सीसीटीवी फुटेज में इंस्‍पेक्‍टर साहब की दबंगई कैद हो गई है। उन्‍होंने दुकान से चश्‍मा लिया और बगैर पैसा दिए जाने लगे। दुकान मालिक ने टोका तो गालियां देने लगे। वीडियो में इंस्‍पेक्‍टर राकेश कुमार सिंह बोल रहे- ‘जो चाहोगे वही होगा क्‍या। मनमानी करोगे। मैंने कहा था कि सात सौ रुपये दूंगा। 1500 रुपये में तो मैंने पूरा चश्‍मा बनवाया था। जो मन में आता है वही रेट लगाते हो। नहीं देंगे पैसा। जो करना है जाकर कर लो।’ दूसरी ओर, पुलिस ने इस पूरे मामले को गलत बताया है।
दुकान मालिक पुलिसकर्मी से तमीज से बात करने के लिए कहता है लेकिन वह अभद्रतापूर्ण बातें करते रहे। यह घटना 25 जुलाई को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रमई पट्टी स्थित चश्मा प्वाइंट नामक दुकान पर हुई। इंस्पेक्टर ने चश्मे की मरम्मत कराई थी और बाद में पैसे देने से इनकार कर दिया।
दुकान के मालिक डॉ. अजीत सिंह के अनुसार, इंस्पेक्टर साहब को पहले ही ग्लास की कीमत बताई गई थी, लेकिन ग्लास लगवाने के बाद वे पैसा देने में आनाकानी करने लगे। इसके बाद दुकान से बिना पैसा दिए जबरन चश्मा लेकर चले ग। जाते- जाते दुकानदार को गालियां दी और धमकाया भी। यह पुराना चश्मा था, जिसके ग्लास के 800 रुपये हुए थे पर वे बगैर पैसा दिए चश्‍मा लेकर चले गए।
मिर्जापुर पुलिस ने दुकानदार पर लगाए आरोप
मिर्जापुर पुलिस ने दुकानदार पर इस मामले को गलत तरीके से पेश करने करने का आरोप लगाया है। मिर्जापुर पुलिस के एक्‍स हैंडल पर स्‍पष्‍टीकरण दिया गया है। इसमें बताया गया कि इंस्‍पेक्‍टर राकेश कुमार सिंह ने एडवांस में पांच हजार रुपये जमा किए थे। दुकानदार ने चश्‍मा देने के एवज में उनसे 800 रुपये और मांगे। इस पर इंस्‍पेक्‍टर को गुस्‍सा आ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button