40 दिन बाद बोरी में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, इलाके में हड़कंप

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-75 स्थित टेरा सोसायटी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर की उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में बंद करके सुनसान जगह पर फेंक दिया। पत्नी अपने सुसराल वालों को पति के बारे में पूछताछ करने पर बरगलाती रही कि वह विदेश घूमने गया है। इसके बाद अपने पति के ही फोन से उसने स्वजनों पर वॉट्सएप करके मैसेज भेज दिया कि उससे कोई बड़ा अपराध हो गया है। वह शहर छोड़कर जा रहा है। स्वजन को फोन पर आए मैसेज और पत्नी की बातों पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाना चाहा तो उसका नंबर आफ मिला। इसके बाद शक और गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने प्रापर्टी डीलर की पत्नी और बेटे को पुलिस को हिरासत में लिया।
पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि उसकी हत्या करके शव सिद्धदाता आश्रम के सामने सुनसान जगह पर बोरे में बंद करके फेंक दिया। पुलिस ने आरोपितों के बताई जगह पर जाकर शव को भी बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि पत्नी और बेटे ने शव को बोरे में डालने से पहले पालीथिन से चार से पांच बार लपेटा था। ताकि इसमें से जल्दी बदबू पैदा नहीं हो। अजरौंदा गांव में रहने वाले कुलवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई हरवीर टेरा सोसायटी में अपनी पत्नी संगीता और बेटे साहिल के साथ रहता था। संगीता और हरवीर का आए दिन रुपयों को लेकर झगड़ा होता था।
10 जुलाई को भी संगीता और हरवीर का रुपयों को लेकर झगड़ा हुआ था। स्वजन का आरोप है कि हरवीर ने किसी काम के लिए घर में सात लाख रुपये रखे थे। वह बेटे साहिल और संगीता ने किसी काम के लिए खर्च कर दिए। जिसको लेकर हरवीर का काफी झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद संगीता और साहिल ने हरवीर को मारने की योजना बना ली। स्वजन का आरोप है कि संगीता ने इस योजना में अपनी बहन को भी शामिल कर लिया। 11 जुलाई रात को हरवीर अपने फ्लैट में सोया हुआ था।
संगीता और साहिल ने रात को हरवीर के कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब हरवीर ने नींद में होने की वजह से दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की के रास्ते तीनों उसके कमरे में दाखिल हुए। इसके बाद सिर पर किसी भारी वस्तु से मारकर उसकी हत्या कर दी।
हरवीर की हत्या करके उसका शव ठिकाने लगाने के बाद अगले दिन संगीता अपने ससुराल अजरौंदा आ गई। जब स्वजनों ने हरवीर को लेकर जानकारी मांगी तो कहा कि वह विदेश अपने दोस्तों के साथ घूमने गया है। हरवीर पहले भी अपने दोस्तों के साथ घूमने जाता था। इसलिए स्वजन को शक नहीं हुआ। ससुराल में 10 दिन रहने के बाद संगीता वहां से चली गई। इसके बाद फोन पर जब हरवीर के बारे में पूछा जाता तो वह कोई न कोई बहाना बना देती।
14 अगस्त को संगीता ने हरवीर के फोन से ही स्वजन पर वाट्सएप किया कि उससे कोई बड़ती गलती हो गई है। इलसिए वह शहर छोड़कर जा रहा है। इससे कुलवीर को शक हो गया। उसने अपने गायब होने की सूचना बीपीटीपी थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने जब उसकी पत्नी संगीता और साहिल को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसका भी फोन आफ मिला। जिससे उनका शक और अधिक गहरा गया। पुलिस ने बुधवार रात को संगीता और साहिल को हिरासत में ले लिया।
उसने पूछताछ के बाद दोनों ने बताया कि हरवीर का शव उन्होंने सिद्धदाता आश्रम के सामने सुनसान जगह पर फेंक दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया। बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद के अनुसार दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में संगीता की बहन ज्योति की क्या भूमिका रही है। उसकी भी जांच हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button