कैलिफोर्निया में मिला इंसानो की चमड़ी से बना टेडी बियर,फुटपाथ पर पड़ा था टेडी बियर

भयानक टेडी बियर ने पूरे शहर में फैला दी दहशत

कैलिफोर्निया। आप में से कई लोगों ने एनाबेल गुड़िया के बारे में तो सुना ही होगा, जिसे एक भूतिया गुड़िया कहा जाता है। इस पर बनी कई फिल्मों में आपने इसकी डरावनी हरकतें भी देखी होंगी, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं।
लेकिन कैलिफोर्निया की सड़कों पर इससे भी डरावना एक गुड्डा मिला है। जिसे देखकर ऐसा लगता है मानो इसे इंसानों की चमड़ी से सिला गया हो। इसकी आंख, नाक और पूरा शरीर देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी ने इंसान की त्वचा और अंग निकालकर इसे बनाया हो। इस गुड़िया को देखने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
​​न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक अजीब टेडी बियर मिला, जिसे देखकर लोगों और पुलिस में डर का माहौल बन गया। यह टेडी बियर सड़क किनारे एक बस स्टॉप पर मिला था। इसकी खासियत यह थी कि यह ऐसा लग रहा था मानो इसे इंसानी चमड़ी से बनाया गया हो। इस पर इंसान जैसे होंठ और नाक बने हुए थे, जबकि आंखों की जगह खाली गड्ढे थे। इसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने इंसान की त्वचा निकालकर इस पर लगा दी हो।
इस डरावने टेडी बियर को देखकर लोग घबरा गए और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच के बाद पता चला कि यह असली इंसानी चमड़ी नहीं थी बल्कि नकली प्रोसथेटिक से बनाया गया था। भी यह साफ हुआ कि इसमें किसी भी इंसान की त्वचा का इस्तेमाल नहीं किया गया था।
बाद में पता चला कि यह टेडी बियर दरअसल एक आर्टिस्ट ने बनाया था। दक्षिण कैरोलिना के कलाकार रॉबर्ट केली ने बताया कि यह टेडी बियर उन्होंने ही बनाया था और इसे ऑनलाइन ईटीएसवाई पर बेचा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसे लेटेक्स से बनाया और असली त्वचा जैसा दिखाने के लिए खास रंगों का इस्तेमाल किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button