निगम ने कार्रवाई कर जब्त किए एलपीजी सिलेंडर, पुलिस की आंखों के सामने ले भागे दबंग

The corporation took action and confiscated the LPG cylinders, the bullies ran away with them in front of the police

दिल्ली ब्यूरो। दिल्ली नगर निगम की टीम सोमवार दोपहर को दलबल के साथ उस्मानपुर पांचवा पुश्ता पर डीडीए की जमीन पर चल रही अवैध पार्किंग पर कार्रवाई के लिए पहुंची। अवैध पार्किंग में खड़े ट्रकों से एलपीजी गैस सिलेंडर उतारे जा रहे थे। निगम ने उन सिलेंडर को जब्त कर अपने वाहन में रख लिया। कार्रवाई के दौरान उस्मानपुर थाना पुलिस की टीम मौजूद थी।
अवैध पार्किंग चलाने वाले दबंगों ने धमकी देते हुए निगम के ट्रक में चढ़कर सिलेंडर लूट लिए। अन्य वाहनों में रखकर उन्हें वहां से ले गए। निगम व दिल्ली पुलिस के जवान कुछ नहीं कर सके। आरोप है कि कार्रवाई दिखाने के लिए अवैध पार्किंग चलाने वालों ने ही निगम को तीन खाली सिलेंडर दे दिए।
मौके पर मौजूद निगम के अधिकारियों ने बताया कि चार दिन पहले निगम उपायुक्त कर्नल अभिषेक मिश्रा ने अवैध पार्किंग का निरीक्षण किया था। पता चला था महेश व सुभाष नाम के व्यक्ति डीडीए की जमीन पर अवैध पार्किंग चला रहे हैं।
निगम को सूचना मिली थी अवैध पार्किंग में ट्रकों में एलपीजी सिलेंडर लाए जाते हैं। उन सिलेंडर से गैस चोरी की जाती है। डग्गामार बसे भी खड़ी होती है। पास ही बिजली विभाग का ग्रिड भी है। गत जनवरी में पार्किंग में आग लगी थी, जिसमें कई वाहन जलकर खाक हो गए थे। उपायुक्त ने पुलिस व अन्य विभागों को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा था।
सोमवार दोपहर 12 बजे निगम की टीम उस्मानपुर थाना पुलिस के साथ अवैध पार्किंग में पहुंची। निगम ने तीन वाहन व कई सिलेंडर जब्त किए। पुलिस की खाकी को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने सिलेंडर निगम के वाहन से उतार लिए और लेकर भाग गए। पुलिसकर्मी खड़े -खड़े देखते रहे।
इस मामले में जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा को वाट्सएप पर दो वीडियो भेजे जिसमें निगम की टीम अपने वाहन में सिलेंडर भर रही है और दूसरे वीडियो में दबंग लोग उसमें से सिलेंडर उतार रहे हैं। निगम का दावा है पुलिस के सामने यह सब हो रहा था, पुलिस क्या कर रही थी। उपायुक्त ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button