जेडी वेंस फैमिली का पीएम हाउस में हुआ जोरदार स्वागत, तीनों बच्चों के साथ दिखी प्रधानमंत्री की जबरदस्त केमेस्ट्री
JD Vance family was given a warm welcome at PM House, Prime Minister's amazing chemistry was seen with his three children

नई दिल्ली/एजेंसी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उनका विमान आज सुबह दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। दिल्ली पहुंचने के बाद जेडी वेंस अपने परिवार के साथ अक्षरधाम पहुंचे। परिवार ने मंदिर में भारतीय कला, वास्तुकला और संस्कृति को करीब से देखा।
इसके बाद शाम में जेडी वेंस परिवार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनका पहुंचा। परिवार के चारों सदस्य प्रधानमंत्री मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम हाउस पहुंचे।
प्रधानमंत्री मोदी ने वेंस का गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद वेंस को दोनों बेटों, एवान, और विवेक ने पीएम मोदी से मुलाकात की। वहीं उषा वेंस ने अपनी गोद में मिराबेल को ले रखा था। पीएम मोदी ने उषा वेंस से बात की और मिराबेल को दुलार किया।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में वेंस के बच्चे बंदगला सूट और नेहरू जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि वेंस की बेटी मीराबेल ने गोल्डन फ्रॉक पहनी हुई हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने परिवार के सदस्यों को पीएम हाउस का उद्यान दिखाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी दोनों बच्चों इवान और विवेक से बातचीत कर रहे हैं। वहीं, मिराबेल मां उषा की गोद में बैठकर प्रधानमंत्री मोदी को देख रही है।
बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने तीनों बच्चों को मयूर पंख गिफ्ट किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने तीनों बच्चों को बताया कि कभी मयूर का इस्तेमाल कलम के तौर पर किया जाता था। परिवार से मुलाकात के बाद रात में प्रधानमंत्री मोदी और जेडी वेंस के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता में विदेश मंत्री एस जयशंकर और अजित डोभाल भी मौजूद थे। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच व्यापार, टैरिफ और भारत-अमेरिका संबंधों पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई होगी।




