वक्फ संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन कर माहौल बिगड़ने की साजिश! कानपुर में 24 पर मुकदमा और चार गिरफ्तार

Conspiracy to spoil the atmosphere by protesting against the Waqf Amendment Act! Case filed against 24 and four arrested in Kanpur

  • कानपुर में वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन
  • प्रदर्शन में युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया
  • पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर माहौल खराब करने की साजिश रची गई। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद युवक और किशोर इकठ्ठा होकर हाथों में रिजेक्ट वक्फ बिल का पोस्टर लेकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान एक युवक खुद पर केरोसिन डालने लगा। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित मछरिया जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे थे। जुमे की नमाज के बाद युवक और किशोर रिजेक्ट वक्फ बिल लिखे हुए पोस्टर लहराने लगे। विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच एक युवक ने बोतल से खुद पर केरोसिन छिड़कने लगा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे फौरन दबोच लिया। सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी, एडीसीपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पीएसी और क्यूआरटी बुला ली गई।
युवक वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ जिस बैनर-पोस्टर को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, उन पोस्टरों में मुजाहिदीन अंजुमन कमेटी का नाम लिखा मिला है। पुलिस ने कमेटी के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन किसी ने भी इस कमेटी के क्षेत्र में सक्रिय नहीं होने की बात कही। पुलिस शहर के अन्य मुस्लिम इलाकों से भी कमेटी के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही कानपुर पुलिस ने तीन किलोमीटर के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। मछरिया क्षेत्र में पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी के साथ रुट मार्च किया।
जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने आठ नामजद समेत 24 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आत्मदाह का प्रयास करने वाले मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार किया है। दारोगा दीपक शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या का प्रयास करने वाले मो सैफ, रेहान, पोस्टर प्रिंट करने वाले सारिक उसके साथी साहिल समेत अन्य आरोपियों पर बलवा, सेवन क्रिमिनल एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button