यात्री संग की धक्का-मुक्की, मची अफरातफरी, ट्रेन के एसी कोच में बेटिकट बुर्केवाली का जमकर तमाशा

टीटीई और आरपीएफ वालों से भिड़ी, नहीं दिखाई टिकट

मुंबई/एजेंसी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बुर्का पहने एक महिला ट्रेन के एसी कोच में हंगामा कर रही है। महिला बिना टिकट के एसी कोच में बैठी थी। यात्री ने और टीटीई ने उतरने को कहा तो हंगामा करने लगी। इस दौरान आरपीएफ आ गई और महिला को टिकट दिखाने या ट्रेन से उतरने को कहा। इस दौरान महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। एक यात्री ने कुछ कहा तो वह भड़क गई और बोला काटकर रख दूंगी, पीएम मोदी से जाकर टिकट पूछ। महिला ने भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं।वीडियो में दिख रहा है कि रेलवे अधिकारी और महिला के बीच बहस हो रही है। आरोप है कि महिला बिना टिकट यात्रा कर रही थी और उसने जबरदस्ती किसी और की आरक्षित सीट पर कब्जा कर लिया था। जिस यात्री के नाम पर सीट थी, महिला उससे भी भिड़ गई।
जब टिकट चेक करने वाले टीटीई और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान महिला के पास टिकट मांगने गए, तो वह उनसे भी भिड़ गई। महिला ने यात्रियों से धक्कामुक्की भी की, जिससे कोच में अफरातफरी मच गई।
वीडियो में एक RPF अधिकारी को यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि यह आपका बर्थ नहीं है मैडम जी। महिला कहती है, मैं बोल रही हूं मेरा बर्थ है। आरपीएफ अफसर कहता है कि अगर आपका टिकट है तो टिकट दिखाइए न मैडम जी। महिला कहती है टिकट है।
आरपीएफ अधिकारी फिर कहता है कि अगर आपके पास टिकट है और यह बर्थ आपकी है तो फिर टिकट दिखाइएगा न। महिला मुंह घुमाकर बैठ जाती है। आरपीएफ वाला बार-बार टिकट दिखाने को कहता है तो वह बड़बड़ाती है। एक एक यात्री कहता है कि महिला कॉन्स्टेबल बुलाइए।
बुर्के वाली महिला अचानक गुस्से से सीट पर उठती है और कहती है, किसने बोला? किसने बोला बे? वह यात्री को धक्का देती है। आरपीएफ वाले कहते हैं मैडम, मैडम लेकिन वह नहीं सुनती। यात्री दूसरी तरफ महिला से बचकर भागता है। महिला कहती है, ‘काटकर डाल दूंगी टुकड़े-टुकड़े ज्यादा बकवास की तो।’ आरपीएफ वाले फिर कहते हैं मैडम आप इधर आइए। मैडम आप इधर आइए। महिला गाली देते हुए कहती है … फट रही है तुम लोगों की।
वह फिर आकर सीट पर बैठती है और गुस्से में टीटीई और आरपीएफ वालों से कहती है। तुम लोगों को एक बार में समझ नहीं आता, टिकट है मेरे पास। नहीं दिखाऊंगी। मजाक समझ लिया क्या, तमाशा चल रहा है। मजाक बना दिया तुम लोगों ने, मुझे एड़ा समझा है क्या। महिला ने झुल्लाते हुए कहा, जा प्रधानमंत्री से जाकर पूछ मेरे बारे में, मेरा टिकट निकाला कि नहीं, तब जवाब दूंगी मैं। महिला का व्यवहार देख आरपीएफ और टीटीई वहां से निकल जाते हैं। रेलवे अधिकारियों ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button