हाथियों के डर से घर छोड़कर भागा परिवार

नवादा के कोसदरिया गांव में 20 गजराज ने एक साथ बोला हमला

नवादा/बिहार। जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हरदिया पंचायत के कोसदरिया गांव में हाथियों का आतंक फैला हुआ है। मंगलवार की देर रात 22 की संख्या में हाथियों ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। घने जंगल से हाथियों का झुंड ग्रामीण इलाके में पहुंच जाता है। उसके बाद वहां के गरीबों के घरों को अपना निशाना बनाता है। हाथियों का झुंड मतवाले की तरह आता है। उसके बाद सब कुछ तबाह करने के बाद लौट जाता है। इस बीच ग्रामीण दहशत में हैं।
कोसदरिया गांव निवासी कुंवर मुंडा, कर्म सिंह मुंडा और डिंबा टूटी के पुत्र ने बताया कि हम लोग सभी परिवार के साथ अपने घर में सोए हुए थे। 12 बजे रात्रि में अचानक हाथी आए और पहले घर को क्षतिग्रस्त किया। उसके बाद घर में रखे राशन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। खेत की सब्जी को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। हम लोग काफी डरे हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक दिन पूर्व भाने खाप, सूअर लेटी, परतौनियां जंगल के रास्ते होते हुए हाथियों का झुंड नावाडीह होते हुए कोसदरिया गांव में पहुंच कर जमकर उत्पात मचाया है। हाथियों का झुंड नावाडीह गांव में लगे नल जल और सोलर लाइट को भी क्षतिग्रस्त किया है। हाथियों के इस आतंक से ग्रामीणों ने रात- रात भर जाग रहे हैं। काफी भय का माहौल है। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। हुआ यूं कि हाथी कोडरमा घाटी के मेघातरी होते हुए रजौली में प्रवेश कर गया है। हाथियों की ओर से लगातार तबाही मचाई जा रही है।
मामले में पूछे जाने पर वन विभाग के अधिकारी श्रेष्ठ कुमार कृष्णा ने कहा कि कोडरमा की ओर से आए हुए हाथियों को वापस भेजने के लिए रेस्क्यू की टीम को लगाया गया है। पटाखा छोड़कर हाथियों को भगाया जा रहा है। सभी लोगों से अपील की गई है कि वे घरों में रहें और इस दौरान बाहर नहीं निकलें। ग्रामीणों को घरों से थोड़ा अलग रहने की भी सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button