कानपुर में तालाब की सतह पर मिला नर कंकाल, महिला या पुरुष जांच में जुटी पुलिस

Male skeleton found on the surface of a pond in Kanpur, police investigating whether it was a man or a woman

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में खेतों के पास तालाब में एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। एक नामचीन होटल से कुछ दूरी पर तालाब में नर कंकाल मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस काफी देर तक कंकाल की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी रही। जब शिनाख्त नहीं हो सकी तो उसे मोर्चारी में रखवा दिया गया।
बिठूर थाना क्षेत्र स्थित बैकुंठपुर में एक नामचीन होटल के पीछे हाईटेंशन लाइन के पास तालाब की सतह पर एक मानव कंकाल दिखाई दिया। डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार के मुताबिक सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। देखा गया कि कंकाल का बहुत थोड़ा अवशेष तालाब की सतह पर पड़ा हुआ है।
प्राथमिक जांच में मानव कंकाल है। सिर्फ कंकाल होने से यह भी पता लगाना मुश्किल है कि यह महिला या पुरुष का कंकाल है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब सुनसान इलाके में है। उस तरफ बहुत कम ही ग्रामीणों का आना जाना होता है।
आशंका है कि किसी की हत्या कर शव तालाब में फेंका गया था। शव कई हफ्ते पुराना होने के चलते सिर्फ कंकाल बचा है। डीसीपी वेस्ट में बताया कि इलाके से लापता महिला या पुरुष परिजनों और कंकाल के डीएनए मैच कराया जाएगा। फिलहाल अभी तक कोई सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button