ग्वालियर में तहसीलदार की 3 पत्नियां होने के बावजूद नाजायज संबंध बनाने का आरोप

Despite having 3 wives, Tehsildar in Gwalior is accused of having illicit relations

ग्वालियर/मध्य प्रदेश। जिले में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। बुधवार की रात को पुलिस ने तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। शिकायत करने वाली 34 साल की पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि तहसीलदार ने शादी का झांसा देकर 17 साल तक शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़ित महिला का आरोप है कि 2008 में तहसीलदार शत्रुघन और उस महिला की मुलाकात हुई थी। तहसीलदार ने शादी का वादा करके 17 साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। 2014 में उसने एक बेटे को भी जन्म दिया, महिला का दावा है कि बेटा तहसीलदार शत्रुघन सिंह का है। अगर पुलिस चाहे तो डीएनए करवा ले।
महिला का कहना है कि तहसीलदार ने पोस्टिंग वाली जगह पर अपने साथ में रखा था। इस दौरान उसने अपने दोस्त से भी जबरन शारीरिक संबंध बनवाए थे। महिला ने बताया है कि तहसीलदार की पहले से तीन पत्नियां हैं। इसके पहले भी उसने कलेक्टर से शिकायत की थी, जिसके बाद कलेक्टर ने तहसीलदार को हटा दिया था। पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। उसका कहना है कि FIR दर्ज कराने के पहले से ही उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। उसकी जान को खतरा है। इस मामले में न्याय दिलाया जाए।
बता दें कि तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान के खिलाफ हत्या, डकैती सहित 16 संगीन अपराध दर्ज हैं। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि एक महिला द्वारा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की गई थी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button