यूपी डीजीपी के नाम से चल रहा फर्जी यू-ट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम आईडी, हादसे के नाम पर मांग रहे मदद
Fake YouTube channel and Instagram ID running in the name of UP DGP, asking for help in the name of accident

लखनऊ/एजेंसी। डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम पर साइबर ठग फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर जयपुर में हुए हादसे के नाम पर आर्थिक मदद मांग रहे हैं। यही नहीं उनके नाम से फर्जी यूट्यूब चैनल भी चला रहे हैं। साइबर क्राइम थाने में तैनात दरोगा गुलाम हुसैन ने सोमवार को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
दरोगा गुलाम हुसैन के मुताबिक डीजीपी प्रशांत कुमार की फोटो लगाकर जालसाजों ने prashantk_dgp.up बनाई और जयपुर में हुए हादसे में घायल लोगों के लिए आर्थिक सहायता मांग रहे हैं। इसके लिए उन्होंने क्यूआर कोड भी जारी किया है।
इतना ही नहीं डीजीपी के नाम पर साइबर ठगों ने एक फर्जी यूट्यूब चैनल Prashant Kumar IPS ( @Prashantk_ DGPup) बना डाला। डीजीपी मुख्यालय को जब इस बात का पता चला तो वहां से साइबर क्राइम थाने को इस मामले में कार्रवाई का आदेश दिया गया। फिलहाल अज्ञात जालसाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस फर्जी इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल बनाने वाले के बारे में पता लगा रही है।




