हरियाणा का शख्स घर लाया दुनिया की सबसे छोटी गाय, 6 लाख रुपये में खरीदा जोड़ा

A Haryana man brought home the world's smallest cow, bought a pair for Rs 6 lakh

  • हरियाणा का एक शख्स घर लाया पुंगनूर नस्ल की गाय
  • पुंगनूर नस्ल गाय के एक जोड़े को हरियाणा के नूंह लाया गया
  • फेसबुक पर एक पोस्ट देखी, फिर घर लेकर लेकर आया गाय

नूंह/हरियाणा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रोत्साहित और संरक्षण प्राप्त पुंगनूर नस्ल की गाय के एक जोड़े को हरियाणा के नूंह लाया गया है। जो क्षेत्र वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसका मुख्य कारण है कि यह मात्र 22 इंच का है। तावड़ु में रहने वाले राजेश जिंदल ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर एक पोस्ट देखी थी। जिसमें डेढ़ फुट से दो फुट के गोवंश थे। पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि यह दुनिया में सबसे अद्भुत नस्ल की गोवंश प्रजाति है। इसकी लंबाई अधिक से अधिक दो फीट से ज्यादा नहीं होती। मन में जिज्ञासा बढ़ी तो गूगल और यूट्यूब के माध्यम से पता चला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लुप्त होने की कगार पर पूंगनूर गोवंश प्रजाति को बचाने की अपील कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने पेंगनूर नस्ल के गौवंश को घर पालने का प्रण लिया।
राजेश अपने एक साथी को लेकर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में पहुंचे। जहां एक गांव में चल रही डॉ. कृष्णम राजू का नाड़ापात गौशाला में उन्हें एक बेहद अद्भुत नस्ल के गोवंश मिले। उन्होंने बताया कि जोड़े को छह लाख रुपए में उन्होंने खरीदा है। राजेश जिंदल का दावा है कि प्रदेश में यह पहला मामला है जो पूंगनूर नस्ल के गोवंश लाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी इनकी उम्र 19 महीने हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम भी रेवाड़ी गोकुलपुरा धाम के महंत धीरज गिरी महाराज, पूर्व राज्य मंत्री कुंवर संजय सिंह, मनोनीत पार्षद सतपाल सहरावत सहित नगर के सैकड़ो लोग गोवंश के दर्शन कर चुके हैं। महंत धीरज गिरी महाराज ने तो अपने लिए भी इसी प्रजाति के दो गोवंश लाने की मांग की है।
बता दें की गोवंश की यह नस्ल शारीरिक रूप से बेहद छोटी होती है। जो विलुप्त होने की कगार पर है। यह अपने छोटे कद और अपने दूध के गुणों के चलते बेहद प्रसिद्ध है। पुंगनूर गाय उन चुनिंदा गाय में से एक है जिसका मूत्र और गोबर बेचकर भी पैसे कमाए जा सकते हैं। पूंगनूर गाय के दूध को अन्य गायों के दूध से ज्यादा में लाभकारी बताया गया है। तावडू में लाए गए गोवंश का यह जोड़ा भी पूर्ण रूप से विकसित है, लेकिन यह गोवंश के बच्चे की तरह दिखाई देता है। इसलिए सभी लोग इसे देखकर आश्चर्यचकित हो रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button