गैंगस्‍टर सुंदर भाटी को उम्रकैद देने वाले जज की कार का पीछा, थाने में घुसकर बचाई जान

The judge who gave life imprisonment to gangster Sundar Bhati was chasing his car, he saved his life by entering the police station

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। कुख्‍यात सुंदर भाटी और उसके गुर्गों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने वाले जज अनिल कुमार की कार को बोलेरो सवार पांच बदमाशों ने हाइवे पर पीछा किया। बदमाशों ने उनकी कार रोककर उन्‍हें असलहे दिखाकर धमकाने का प्रयास किया है। जज ने खुद को घिरता देख अलीगढ़ जिले के खैर थाना क्षेत्र की सोफा पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी जान बचाई। जज ने यहां एफआईआर दर्ज कराई है। जज अनिल कुमार इस समय फर्रुखाबाद में विशेष न्‍यायाधीश (ईसी एक्‍ट) पद पर तैनात हैं।इस घटना के पीछे सुंदर भाटी गैंग के शामिल होने का शक जताया गया है। यह घटना 13 दिन पहले की है जब जज साहब नोएडा जा रहे थे। इस घटना से छह दिन पहले ही सुंदर भाटी सोनभद्र जेल से रिहा हुआ था। पुलिस जांच कर रही है कि जज को धमकाने वाले दिन सुंदर भाटी की लोकेशन कहां थी। पुलिस पूरी छानबीन कर रही है। पुलिस को अलीगढ़ में सुंदर भाटी गैंग का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पता चला है।
घटना 29 अक्टूबर की रात 8 बजे के आसपास की है। जज ने इस मामले में चौकी इंचार्ज सोफा और एसएसपी के पीआरओ को सूचना दी। फोन पर खैर थाना प्रभारी निरीक्षक डीके सिसोदिया को भी सूचना दी। इसके बाद 8 नवंबर को 5 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ खैर थाने में मामला दर्ज करवाया। हालांकि मामला जज से जुड़ा था इसके चलते पुलिस ने खुलासा नहीं किया।
एसएसपीइस पूरे मामले में एसएसपी संजीव सुमन का कहना है कि जज ने घटना वाली रात में सूचना दी थी। उस वक्त सिर्फ उन्होंने अंदेशा जताया था। कुछ लोगों ने उनकी कार रोकने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय उनके द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई थी। अब उन्होंने तहरीर दी है। इसमें हमले का अंदेशा जताया है। बोलेरो का नंबर भी अधूरा है। जिसकी वजह से वह ट्रेस नहीं हो पा रही है। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
सपा नेता हरेंद्र नागर और उसके गनर की हत्‍या के मामले में तत्‍कालीन जज अनिल कुमार ने सुंदर भाटी को 2021 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद गत 23 अक्‍टूबर को सोनभद्र जेल से रिहा हुआ था। इसके दिन बाद 29 अक्‍टूबर को जज की गाड़ी का पीछा किए जाने की घटना सामने आई थी। पुलिस जांच में पता चला कि जज की गाड़ी का पीछा करने वाली बोलेरो का नंबर अलीगढ़ का है। सफेद रंग की इस गाड़ी का पूरा नंबर नहीं मिल पाने की वजह से गाड़ी ट्रेस नहीं हो पाई है। पुलिस हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button