नवलगढ़ में पकड़ा गया 2 बीवियों वाला ‘बंगाली बाबा’, कई युवतियों से किया रेप!

'Bengali Baba' with 2 wives caught in Nawalgarh, raped many girls!

हाइलाइट्स

  • पुलिस ने एक तथाकथित तांत्रिक, रफीक मंडल (अली खान) को पकड़ा
  • महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया
  • आरोपी ने भूत-प्रेत का साया दूर करने के नाम पर करता गलत काम
  • पुलिस ने आरोपी के पास से कई फर्जी आधार कार्ड बरामद किए

झुंझुनूं/राजस्थान। झुंझुनूं जिला पुलिस ने रेप के आरोपी तांत्रिक बाबा को गिरफ्तार किया है। कथित तांत्रिक का नाम रफीक मंडल उर्फ अली खान है। उसपर आरोप है कि वह तंत्र-मंत्र और भूत-प्रेत का साए को दूर करने नाम पर महिलाओं और युवतियों को झांसे में लेता। फिर ऐसी महिलाओं और युवतियों को अकेली बुलाकर अर्थिक एवं शारीरिक शोषण का शिकार बनाता।
झुंझुनूं पुलिस ने नवलगढ़ में एक पीडि़ता की ओर से दर्ज कराए देह शोषण के मामले में पीछा करती हुई आरोपी को दबोच लिया। चौकाने और अंधश्विास की आड़ में गंदे कृत्य को अंजाम देने वाला आरोपी पंश्चिम बंगाल का रहने वाला है। आरोपी दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग नामों से जाल में फंसाता, गलत कामों को अंजाम दे रहा था।
पुलिस कप्तान शरद चौधरी ने बताया कि पुलिस ने जांच में पाया कि तथाकथित तांत्रिक पर गंभीर आरोप लगे हैं। वह लड़कियों एवं महिलाओं को मनोदशा लड़कियों एवं महिलाओं की मनोदशा को पढ़कर उनसे ही सुख-दुख की जानकारी प्राप्त करता। उन्हें डरा धमका कर शारीरिक एवं आर्थिक शोषण शुरू कर देता।
एसपी शरद चौधरी ने बताया कि आरोपी जयपुर, सीकर, दिल्ली, लक्ष्मणगढ़ में रहकर तंत्र मंत्र का कार्य करता तथा लड़कियों एवं महिलाओं की मनोदशा को पढक़र उनसे ही सुख-दुख की जानकारी प्राप्त कर फिर डरा धमाका कर शारीरिक एवं आर्थिक शोषण शुरू करता था। पुलिस ने आरोपी को ब्रेक गांउड खंगाला तो पता चला कि आरोपी के पहले से ही दो पत्नियों हैं। टोने टोटके और भूत प्रेत का डर दिखाकर वह गंदा काम कर रहा था। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि आरोपी के पास से हड्डिया और तंत्र-मंत्र विद्या एवं जादू टोना का सामान भी बरामद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button