करवाचौथ मनाने अयोध्‍या से कानपुर आ रही महिला सिपाही से रेप, हाथापाई में टूट गया युवक का दांत

A woman constable coming from Ayodhya to Kanpur to celebrate Karva Chauth was raped, a young man's tooth was broken in the scuffle

कानपुर/उत्तर प्रदेश। करवाचौथ मनाने अयोध्‍या से अपनी ससुराल कानपुर आ रही महिला सिपाही से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि देर रात गांव के बाहर एक युवक सिपाही को जबरदस्‍ती एक खेत में लेकर गया और रेप किया। महिला सिपाही ने विरोध किया जिससे युवक का एक दांत टूट गया। जब उसने शोर मचाया तो युवक भाग गया। बाद में पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।महिला सिपाही का ससुराल कानपुर के सेन पश्चिमपारा इलाके में है। उसकी ड्यूटी इस समय अयोध्‍या में है। बताया जा रहा है कि करवाचौथ मनाने के लिए वह बीते शनिवार को अयोध्‍या से कानपुर अपने गांव पहुंची थी। वह सादे कपड़ों में सड़क पर उतरकर पैदल गांव के लिए जा रही थीं। इस दौरान रात का समय था। इसी दौरान आया एक युवक उनको जबरन खेतों में खींच ले गया। युवक ने उनके कपड़े फाड़ दिए और दुष्‍कर्म किया।
महिला सिपाही ने विरोध किया। झीना झपटी के दौरान युवक का दांत टूट गया। शोर मचाने पर युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। किसी तरह महिला सिपाही अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। बाद में स्‍थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर के जॉइंट पुलिस कमिश्नर हरीश चंद्र ने बताया कि महिला सिपाही ने अपने गांव जाने के लिए युवक से बाइक पर लिफ्ट लिया था। रास्‍ते में युवक ने बाइक रोक कर महिला सिपाही के साथ दुष्‍कर्म किया। उसे अरेस्‍ट कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button