फतेहपुर के बिंदकी कस्बे के सीएचसी में लगी यूपी की पहली स्तन कैंसर जांच की मशीन, विधायक ने किया शुभारंभ
UP's first breast cancer testing machine installed in CHC of Bindki town of Fatehpur, MLA inaugurated it

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर के बिंदकी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने स्तन कैंसर के जांच की मशीन का शुभारंभ किया। यह सीएचसी अब यूपी का पहला ऐसा सरकारी अस्पताल बन गया है, जहां स्तन कैंसर जांच होगी। विधायक ने कहा कि इस मशीन के द्वारा स्तन कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की जांच आसानी से हो सकेगी।
प्रदेश का यह पहला सरकारी अस्पताल है, जहां पर यह मशीन लगाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव नयन गिरि ने कहा कि जांच की विशेषताएं हैं कि कोई स्पर्श नहीं करेगा, कोई दर्द नहीं होगा और कोई हानिकारक विकिरण का भी कोई खतरा नहीं है।
स्तन कैंसर महिलाओं में की मृत्यु का प्रमुख कारण बनता जा रहा है। 17 में से एक महिला को अपने जीवन काल में स्तन की कोई न कोई समस्या होती है। इसलिए प्रारंभिक पहचान हो जाने के बाद उसका इलाज संभव हो सकेगा। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. पंकज अवस्थी, डॉ. बृजेश सिंह, प्रमोद सिंह परिहार, रामकुमार साहू, अश्वनी पांडे, गोलू गुप्ता, अतुल द्विवेदी व राजेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।




