बिहार में वादे से मुकरा प्रेमी तो कॉलर पकड़ थाने ले गई युवती, फिर भरनी पड़ी मांग

नालंदा/बिहार। नालंदा में एक युवक ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका का यौन शोषण किया। इसके बाद युवक अपने वादे से मुकर गया। इस पर गुस्सायी प्रेमिका ने प्रेमी का कॉलर पकड़ा और घसीटते हुए थाने ले गई। रास्ते भर शोर गुल सुनकर किसी ने इसकी सूचना दोनों के परिवार वालों को दे दी। सूचना पाकर दोनों के परिवार वाले भी पीछे-पीछे थाने पहुंच गए। फिर पंचायत हुई और मुखिया की पहल पर दोनों परिवार की रजामंदी के बाद पास के मंदिर में शादी करवा दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, मामला फतेहपुर गांव से जुड़ा है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। युवती ने प्रेमी रंजन कुमार पर आरोप लगाया कि शादी का वादा करके प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसका वीडियो भी बनाया था। जब उसने प्रेमी से शादी करने को कहा तो वह मुकर गया। इसके बाद जब उसकी शादी कहीं और तय हो गई तो प्रेमी ने उसका अश्लील वीडियो उसके होने वाले ससुराल वालों को भेज दिया। इससे उसकी शादी टूट गई।
प्रीति कुमारी ने बताया कि ‘शादी टूटने के बाद दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ और मामला पंचायत तक पहुंचा। पंचायत में फैसला हुआ कि दोनों एक-दूसरे से कोई संपर्क नहीं करेंगे। जो संपर्क करेगा, उसके घर वालों को एक लाख रुपये का जुर्माना देना होगा।’
इस घटना के बाद प्रीति पटना चली गई, लेकिन कुछ महीनों बाद उसका प्रेमी रंजन कुमार फिर से उसके पास पहुंचा और रिश्ते को एक और मौका देने की बात कही। प्रेमी उसे अपने साथ ननिहाल ले गया, जहां दोनों एक हफ्ते तक पति-पत्नी की तरह रहे। लेकिन इसके बाद भी रंजन कुमार फिर शादी से मुकर गया।
प्रेमी के धोखे से तंज आकर थाने ले गई प्रेमिका
प्रेमी रंजन कुमार के धोखे से तंग आकर प्रीति उसे थाने ले आई। यौन शोषण के आरोप से बचने के लिए युवक के परिवार वाले शादी के लिए मान गए। इसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से मंदिर में शादी करा दी गई। प्रीति अपने पति रंजन कुमार के साथ ससुराल चली गई।
प्रेमिका प्रीति कुमारी ने बताया कि उसका प्रेमी कई सालों से उसके साथ प्रेम संबंध में था। इस दौरान उसने शादी का वादा करके उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो भी बना लिए। जब प्रीति ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया।
प्रीति के परिवार वालों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। युवक ने बदला लेने के लिए प्रीति के अश्लील वीडियो उसके होने वाले ससुराल वालों को भेज दिए, जिसकी वजह से उसकी शादी टूट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button