राहुल गांधी ने सीमेंट-ईंट लेकर की दीवार की चिनाई, दिहाड़ी श्रमिकों के संग चलाया फावड़ा

बाहरी दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार सुबह अचानक जीटीबी नगर पहुंचे और रेहड़ी-पटरी वाले दिहाड़ी श्रमिकों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने श्रमिकों के साथ फावड़ा उठाकर काम किया।
साथ ही सीमेंट-ईंट लेकर दीवार की चिनाई भी करते दिखाई दिए। राहुल गांधी ने दिहाड़ी श्रमिकों से उनकी दिक्‍कतें पूछीं। यह भी पूछा कि वे क्‍या काम करते हैं। मटेर‍ियल कहां से लाते हैं। इसके बाद वे किंग्सवे कैंप गए।
जहां श्रम‍िकों के साथ चर्चा की। उनकी समस्‍याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कांग्रेस ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फोटो शेयर किया। राहुल गांधी की फोटो शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा कि आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जीटीबी नगर में श्रमिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button