फतेहपुर के कल्यानपुर थाना परिसर में संदिग्ध हालात में लगी आग, आठ वाहन जले

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में चौडगरा थाना कल्यानपुर के परिसर में खड़े वाहनों के पास भोर पहर संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग से आठ वाहन जल गये। पुलिस व दमकल की मदद से समय से आग बुझाई गयी। मौके का सीओ ने निरीक्षण किया है। थाना कल्यानपुर में आफिस के पश्चिमी भाग में एक तरफ किसी न किसी मामले में वांक्षित वाहन खड़े हैं। इनमें बहुत सारे वाहन काफी पुराने हैं।
गुरुवार भोर पहर तीन बजे संदिग्ध हालात में अचानक आग लग गई। पुलिस ने दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल व ग्रामीणों की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। वरना और भी वाहन आग की चपेट में आ सकते थे। सीओ बिंदकी सुनील दुबे ने बताया कि रोशनी के लिए एक तार से लाइन खिंची थी उसी से शॉर्ट सर्किट हुआ है।
सीओ बिंदकी सुनील दुबे सुबह ही निरीक्षण के लिए कल्यानपुर थाने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पुलिस का व्यक्तिगत मामला बताते हुए मौजूद पत्रकारों को मौके से हटा दिया और फोटो नहीं खींचने की सख्त हिदायत दी। सीओ के आदेश पर इंस्पेक्टर रमाशंकर सरोज ने चार सिपाहियों को जले वाहनों के पास पहरा लगा दिया। जिससे जले वाहनों की कोई फोटो न खींच सके। खड़े वाहनों के ऊपर से किसी भी प्रकार की कोई लाइन व तार नहीं निकला है। फिर भी पुलिस शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रही है जो किसी के भी गले नहीं उतर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button