जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर बड़ा हादसा, 11 वाहन टकराए, एक की मौत, चार घायल

जम्मू/एजेंसी। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला कठुआ के दयाला चक में रविवार दोपहर बाद बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां करीब 11 वाहन आपस में टकरा गए। ओवर स्पीड बसों के चलते एक के बाद एक वाहन टकराते गए। इस हादसे में एक व्यक्ति मौत हो गई है, जबिक चार लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार, जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ कई जगहों पर दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा हाईवे का काम चल रहा है। इस बीच हाईवे पर कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिला कठुआ के दयाला चक में भी हाईवे पर काम जारी है। बताया जा रहा है कि इसी बीच तेज रफ्तार में आ रही बसों ने अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद एक के बाद एक 11 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
हादसे की आवाजें सुनकर आसपास के लोग भी सहम गए। लोग और सड़क किनारे तैनात पुलिस कर्मी दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। वाहनों में चीख-पुकारें मच गई। घायलों को फंसे वाहनों से निकालने के प्रयास शुरू किए गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जबकि, एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसकी पहचान की जा रही है। टकराने वाले वाहनों में दो बसें, दो मोटर साइकिल और बाकी कारें बताई जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button