फतेहपुर में शराब पार्टी के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर तीन लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में शराब और मुर्गा पार्टी कर रहे तीन लोगों की रविवार रात ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। एक की मौके पर मौत हो गई। दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा निवासी मनोज निषाद (45) दपसौरा गांव के राम बहादुर की फसल काटने मजदूर और ट्रैक्टर थ्रेसर लेकर पहुंचे थे।
मनोज के साथ में दपसौरा गांव के मैयादीन निषाद (60) व रूरा का कल्लू (30) मजदूर था। खेत पर वह लोग रात को मुर्गा पकाने लगे। तीनों बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान खेत मालिक रामबहादुर ट्रैक्टर लेकर चल दिया। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तीनों को कुचल दिया। मौके पर ही मनोज की मौत हो गई। घायल मैयादीन की इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। तीसरे कल्लू की जिला अस्पताल में इलाज दौरान सोमवार दोपहर मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने कि बताया हादसा नशेबाजी में हुआ है। परिजनों की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button