मठाधीश महंत शिवसागर भारती के नेतृत्व में प्राचीन राजदेपुर मठ का हो रहा कायाकल्प

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। यूपी के आजमगढ़ जिले की तहसील सगड़ी के दोहरीघाट राजमार्ग पर जीयनपुर से उत्तर तीन किलोमीटर की दूरी पर प्राचीन सिद्ध पीठ राजदेपुर मठ स्थित है। यह मठ लगभग दो सौ बरस पुराना है जिसकी चर्चा विदेशों में भी भारतीय दर्शन के शिक्षा ज्ञान के रूप में होती है। सिद्धपीठ रजादेपुर मठ की परंपरा करीब 200 साल पुरानी है तथा यह देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठों में शुमार है। इस मठ की शाखाएं देश के कोने-कोने में फैली हुई है जिसके लाखों शिष्य हैं। महान सन्त बुढउ बाबा के कार्यकाल में रजादेपुर मठ को सिद्धपीठ के विभूषण से अलंकृत किया गया। इस पीठ पर आसीन होने वाले संत महंत/सन्यासी कहे जाते हैं। वर्तमान में महंत शिवसागर भारती जी इस मठ के मठाधीश हैं।
रजादेपुर मठ सदैव ही सरकार की उपेक्षाओं का शिकार रहा है। ऐतिहासिक मठ के सौंदर्यीकरण एवं कायाकल्प के लिए किसी भी सरकार से कोई भी अनुदान प्राप्त नहीं हुआ। इस संबंध में वर्तमान योगी सरकार को मठाधीश महंत शिवसागर भारती जी द्वारा लिखित पत्र के माध्यम से सूचित किया गया मगर विडंबना है कि मठ का सर्वे करा कर खाना-पूरी कर ली गई। अब ना तो सरकार और ना ही प्रशासनिक अधिकारी इस ऐतिहासिक मठ की तरफ ध्यान दे रहे हैं। हताश होकर मठाधीश महंत शिवसागर भारती जी के नेतृत्व में आस-पास सभी ग्राम वासियों ने मिलकर मठ व उसके अंदर के मंदिरों का कायाकल्प का बीड़ा उठाया है। सभी ग्राम वासी एवं ग्राम प्रधान मिलकर तन-मन एवं धन से मठ के कायाकल्प में सहयोग कर रहे हैं। रजादेपुर मठ का कायाकल्प कराने का बीड़ा मठाधीश महंत शिवसागर भारती ने अपने हाथों में लेते हुए क्षेत्रीय जनता के सहयोग से मंदिरों का रंग रोशन का कार्य शुरू करवा दिया है, मंदिर में दर्जनों पेंटर व मजदूर कार्य कर रहे हैं। मंदिर के कायाकल्प के लिए मठाधीश महंत शिवसागर भारती गांव के प्रधान के साथ क्षेत्र के लोगों का सहयोग ले रहे हैं । सौंदर्यीकरण एवं कायाकल्प का कार्य तेजी से चल रहा है।
रजादेपुर मठ के मठाधीश महंत शिवसागर भारती जी ने जानकारी दी कि 1 मई 2024 से राजदेपुर मठ पर श्री विष्णु महायज्ञ की शुरुआत होगी एवं 7 मई 2024 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। जिसमें हजारों की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करेंगें। वहीं विष्णु महायज्ञ में गोविंद शास्त्री जी महाराज पूरे सप्ताह प्रवचन करेंगे । महंत शिवसागर भारती व आसपास के भक्तों का कहना है कि श्री विष्णु महायज्ञ से पहले रजादेपुर मठ के सौंदर्यीकरण एवं कायाकल्प का कार्य पूरा हो जाएगा । इसके लिए मजदूर लगातार कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर रजादेपुर गांव के प्रधान देवनाथ, जगदीश नायक, अरविंद नायक गणेश नायक, संतोष नायक, अशोक नायक, तेजभान तिवारी, चंदन तिवारी, राजबहादुर उर्फ बड्डे, मुरली गौड़, दीपक उपाध्याय, विलास, प्रधान मुनिराज, अंकित नायक, निकेत दुबे, प्रधान सोनू सिंह, संजय तिवारी प्रदीप मौर्या राजन राव, विनोद नायक, ओमकार तिवारी, विनय नायक, शिवानंद नायक आदि लोग मंदिरों का जीर्णोधार कराने में तन- मन एवं धन से लगे हैं। इस सहयोग के लिए मठाधीश महंत शिवसागर भारती ने सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम वासी एवं सहयोगकर्ता पुण्य के पात्र हैं जो सदैव सनातन धर्म एवं संस्कृति को बचाने के लिए तत्पर रहते हैं। कम उम्र एवं बाल रूप महंत होने के बावजूद भी महंत शिवसागर भारती जी धार्मिक क्षेत्र में धर्म के प्रचार-प्रसार एवं मठ के उत्थान हेतु निरंतर प्रयास करते रहते हैं। महंत शिवसागर भारती जी द्वारा समय-समय पर यज्ञ, हवन, भंडारे एवं श्री राम कथा जैसे कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी रजादेपुर मठ पर किया जाता है। वर्तमान महंत शिवसागर भारती जी के मन में सनातन एवं हिंदू धर्म के प्रति अगाध श्रद्धा तथा दृढ़ निश्चय एवं निस्वार्थ सेवा भाव भरा हुआ है। महंत शिवसागर भारती जी मठ के विकास को लेकर सदैव ही प्रयत्नशील एवं चिंतित रहते हैं।




