भारतीय किसान यूनियन(टिकैत गुट) की बैठक हुई संपन्न

फर्रुखाबाद/उत्तर प्रदेश। फर्रुखाबाद जिले में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओ की बैठक हुई जिसमें भाकियू टिकैत गुट के युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप अवस्थी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदाबाद की घोषणा कर मनोनित किया गया। बैठक में 13 मार्च को दिल्ली चलने के लिए सभी पदाधिकारी को सूचना दी गई।कुलदीप अवस्थी ने सभी किसान भाईओं से अपनी-अपनी टोली बनाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुंचनें के लिए आग्रह किया। युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप अवस्थी ने कहा कि हमे संगठित होकर अपने हक के लिए संघर्ष करते रहना चाहिए। जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य द्वारा अमितेश को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। बैठक में कानपुर मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, जिला अध्यक्ष अरविंद शाक्य, श्री लक्ष्मी शंकर जोशी, जिला विधिक सलाहकार अजय कटियार,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा,युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर शिवेंद्र अवस्थी सहित मनीष मिश्रा,राज तिवारी, रजनी तिवारी, बिट्टू अवस्थी,तारा देवी, मनोरमा कुसुम लता संजय यादव संजीव ठाकुर जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य सहित सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button