आजमगढ़ जिले के बेलाइस स्थित विश्वनाथ गार्डन में निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। आजमगढ़ जिले के बेलाइस स्थित विश्वनाथ गार्डन में प्रख्यात न्यायविद, उम्मीद की पर्याय स्मृति शेष बृज गोपाल तिवारी जी की जयंती समारोह का एक आयोजन किया गया । इस आयोजन के दौरान श्रद्धांजलि सभा, बृहद निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर भी संपन्न हुआ ।इस शिविर में हृदय रोग, अस्थि रोग, स्त्री रोग ,नेत्र रोग, होम्योपैथी से जुड़े सैकड़ो मरीजों का उपचार जाने-माने प्रख्यात चिकित्सकों द्वारा किया गया । प्रख्यात न्यायविद बृज गोपाल तिवारी के पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता मयंक तिवारी एवं इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्टस के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मीडिया पैनल लिस्ट अमित तिवारी ने कहा कि लोगों की सेवा करना ही उनका मूल मकसद है और अपनी पिता की स्मृति में प्रार्थना सभा व श्रद्धांजलि सभा के आयोजन के दौरान आज तमाम लोगों का उपचार कर उन्हें दवाईयां दी गई ।
इस शिविर में लखनऊ के जाने-माने प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सत्येंद्र तिवारी,ऑर्थोपेडिक सर्जन डा गौरव सिंह,राजधानी हॉस्पिटल लखनऊ के निदेशक सी पी दूबे वरिष्ठ फिजीशन डा o मनोज गुप्ता,डेंटल सर्जन डा० पार्थ दीक्षित, होम्योपैथिक चिकित्सक डा० सिद्धांत एवं डा० ज्योति ने समय देकर आए मरीजों का जांच कर विधिवत उपचार किया ।
इस मौके पर महाराज सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा के अलावा संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष सोती सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।भाजपा नेता अमित तिवारी ने सभी को अंग वस्त्र में देकर उनका सम्मान किया इसके पूर्व जयंती समारोह में जाने-माने प्रख्यात अधिवक्ता स्मृति से बृज गोपाल तिवारी के चित्र पर शहर के गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । उपस्थित सभी लोगों ने विद्वान अधिवक्ता बृज गोपाल तिवारी द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और उन्हें एक न्याय प्रिय अधिवक्ता बताया ।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्णपाल जी, पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील राय, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र बहादुर राय, बार काउंसिल के सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी,राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।




