बॉडी बनाने की सनक, जिंक के सेवन के लिए 39 सिक्के और 37 चुंबक निगल गया शख्स

नई दिल्ली। 20 साल के युवक को बॉडी बनानी थी। इसके लिए जिंक का सेवन करना था। उसने इसके लिए सिक्के निगलना शुरू कर दिए। फिर उसे लगा कि यह तो बाहर निकल सकते हैं, सिक्के पेट में ही रहे इसके लिए उसने चुंबक (मैगनेट) खाना शुरू कर दिए। हालत यह हुई कि उसने पिछले 20 से 22 दिनों में 39 सिक्के और 37 चुंबक खा लिए, जिसकी वजह से उसकी आंत का रास्ता जाम हो गया और उसे उल्टी होने लगी। उसकी जान पर आ गई। लेकिन डॉक्टरों ने आंत में फंसे सभी सिक्के और चुंबक को निकाल कर मरीज की जान बचा दी। मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
आंत में जमा हो गए सिक्के, खतरे में आ गई जान
गंगाराम अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर तरुण मित्तल ने कहा कि युवक मानसिक रूप से परेशान है। यही वजह है कि उसने बॉडी बनाने के लिए इस तरह का कदम उठाया। एक, दो और 5 रुपये के सिक्के निगलना शुरू किया। बाद में उसे लगा कि सिक्के बाहर न निकल जाए तो कई तरह के आकार के चुंबक निगल लिए। आंत में तीन जगह सिक्के जमा हो गए। सबसे ऊपर और नीचे के सिक्के चुंबक की वजह से आपस में चिपक गए, जिससे फिस्टुला बन गया और आंत खराब हो गए।
सर्जरी कर डॉक्टर ने आंत से निकाले सिक्के और चुंबक
सर्जरी कर निकाले गए 37 सिक्के और 37 चुंबकडॉक्टर तरुण ने बताया कि हमने सीटी स्कैन जांच में स्टेटस पता किया और फिर सर्जरी करने का फैसला किया। दो रास्ते को काटकर रिपेयर किया। पहले में खराब आंत का 10 सेमी हिस्सा काट कर अलग किया और फिर उसे जोड़ा गया। वहीं, सी और डी के हिस्से के बीच भी 10 सेमी काट कर बाहर किया और उसे जोड़ा गया। हालांकि आंत का साइज 6 मीटर होता है। ओटी में ही एक्स रे से जांच की कि कहीं पर कोई सिक्का या अन्य चीज छूट तो नहीं गई। कुल 39 सिक्के और 37 चुंबक मिले। अब वह ठीक है। एक हफ्ते के इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button