अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल को बदायूं से दिया टिकट,समाजवादी पार्टी ने 5 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की

लखनऊ/एजेंसी। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। समाजवादी पार्टी ने एक के बाद एक कई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में सपा ने 5 लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतार दिया है। सपा के कद्दावर नेता और विधायक शिवपाल यादव को बदायूं लोकसभा सीट का कैंडिडेट बनाया गया है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने चार अन्य लोकसभा सीट पर भी उम्मीदवार उतार दिया हैं। इसमें कैराना, हमीरपुर, वाराणसी और बरेली लोकसभा सीट भी शामिल है। इस तरह समाजवादी पार्टी यूपी की 32 लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। साथ ही सपा ने प्रभारियों की भी लिस्ट जारी की है, जिसमें धर्मेंद्र यादव का नाम भी शामिल है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कैराना लोकसभा सीट से इकरा हसन को प्रत्याशी घोषित किया है। चाचा शिवपाल यादव को बदायूं लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को सपा से टिकट मिला है। पीएम नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी पर समाजवादी पार्टी ने सुरेंद्र सिंह पटेल पर दांव लगा दिया है। अब इस सीट पर मुकाबला देखने वाला होगा।
सपा ने कई लोकसभा सीट पर प्रभारी भी घोषित किया है। अमरोहा सीट के लिए महबूब अली और राम अवतार सैनी को प्रभारी बनाया गया है। कन्नौज और आजमगढ़ सीट के लिए धर्मेंद्र यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बागपत सीट पर मनोज चौधरी को प्रभारी बनाया है।
बता दें समाजवादी पार्टी इससे पहले 27 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। सपा ने सोमवार को 11 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें गाजीपुर लोकसभा सीट से अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया था। इसके अलावा मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य और शाहजहांपुर से राजेश कश्यप को उम्मीदवार बनाया गया था। वहीं हरदोई से ऊषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइज से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को कैंडिडेट बनाया गया था। इससे पहले समाजवादी पार्टी 16 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button