बांदा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मरीज को दी नई जिंदगी, पेट से आठ किलो का ट्यूमर निकाला

बांदा/उत्तर प्रदेश। बांदा में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एक मरीज के पेट से 45 सेंटीमीटर लम्बा और करीब आठ किलो वजन का ट्यूमर निकाला गया। सर्जरी विभाग में कार्यरत डॉक्टर अनूप सिंह और उनकी टीम ने एक मरीज के पेट का सफल ऑपरेशन किया।
जिले के अलिहा गांव का रहने वाला कल्लू सिंह (35) को पिछले कई वर्षों से अंडकोष में परेशानी और पेट में सूजन थी। पिछले आठ-नौ वर्ष पहले कल्लू के पेट मे चोट लग गई थी, जिससे उसके के पेट में दर्द शुरू हो गया था। कल्लू को पेट दर्द के इलाज के लिए कई जगह दिखाया गया। सबने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घर में कोई जिम्मेदार नहीं होने की वजह से कल्लू कहीं बाहर नहीं जा पाया। वक्त गुजरता गया और उसका पेट धीरे-धीरे फूलता रहा।
पिछले कुछ दिन पहले जब उसे ज्यादा दिक्कत हुई तो वह मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉक्टर अनूप के पास आया। डॉक्टर अनूप सिंह ने जांच कराई तो अंडकोष से लेकर पेट तक फैले हुए ट्यूमर की पुष्टि हुई। डॉक्टर ने कल्लू को आपरेशन कराने की सलाह दी। वह और उसके परिजन आपरेशन के लिए तैयार हो गए। शनिवार को डाक्टर अनूप सिंह और उनकी टीम ने लगभग चार घंटे चले आपरेशन के बाद मरीज के पेट से लगभग आठ किलो का ट्यूमर निकाला। आपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button