कानपुर महापौर फुर्सत के पलों में झूला झूलते नजर आईं, प्रमिला पांडेय ने बच्चों के साथ की मस्ती

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। रविवार को छुट्टी के दिन फुर्सत के पलों में महापौर ने बच्चों के साथ जमकर की। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में झूला में पैंगें मारते हुए महापौर नजर आई हैं। महापौर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चे भी दादी के साथ खेलते हुए खुश नजर आ रहे हैं। बच्चों को दादी के साथ खेलने का बहुत ही कम मौका मिलता है। छुट्टी के दिन जब बच्चों को मौका मिला तो उन्होंने खूब मस्ती की।
महापौर प्रमिला पांडेय कानपुर की सबसे लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं। पूरे शहर में महापौर रिवाल्वर दादी और अम्मा के नाम से मशहूर हैं। शहर के अधिकारी उनके नाम से कांपते हैं। इसके साथ ही उनके काम काम करने का अंदाज भी अन्य जनप्रनिधियों से जुदा है। उम्र के इस पड़ाव में महापौर मौके जाकर अपने सामने विकास कार्यों को कराती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महापौर झूले में झूला झूल रहीं हैं। वहीं, बच्चे बॉक्सिंग कर रहे हैं।
कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय अपने कार्यों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। प्रमिला पांडेय ने मेट्रो रेल कार्पोरेशन के कर्मचारियों को कई घंटे तक हॉल में बिना पंखे पर बैठाया था। इसके साथ ही उनकी जमकर क्लास लगाई थी। कानपुर के साकेत नगर में खुले में मीट बेंचा जा रहा था। जिसे देखकर महापौर भड़क गई थीं। उन्होंने गाड़ी से उतरकर मांस, मछली के विक्रेताओं को जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने खुले में मछली काटने पर नाराजगी जताई थी।




