कानपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला,पत्नी ने प्रेमी वकील के साथ मिलकर पति को जिंदा जलाया

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर से एक दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है। रविवार को पत्नी ने शिक्षक पति को समझौते के बहाने बुलाकर प्रेमी और वकील के साथ मिलकर पेट्रोल डाल कर जिंदा फूंक दिया। पत्नी के प्रेमी से अवैध संबंध थे, पति इसका विरोध करता था। इसकी वजह से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। शिक्षक ने मौत से पहले अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब तक परिजन पहुंचे, तो उनकी मौत हो चुकी है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
फतेहपुर के देवरी जाफरगंज में रहने वाले दयाराम सोनकर (46) टीचर थे। दयाराम कानपुर देहात में विकास इंटर कॉलेज में समाजशास्त्र पढ़ाते थे, उनकी शादी 2009 में भैंसोली गांव निवासी संगीता देवी से हुई थी। संगीता के कानपुर के बिधनू हरबसपुर निवासी ढ़ाबा संचालक पवन सिंह से अवैध संबंध थे। दयाराम ने पत्नी संगीता और पवन को 24 सितंबर 2023 को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद मामला कोर्ट में चल रहा था। पत्नी से विवाद के बाद दयाराम छोटे भाई अनुज की ससुराल रायपुर में रह रहे थे।
मृतक शिक्षक दयाराम के भाई अनुज ने बताया कि संगीता ने वकील संजीव कुमार की मदद से समझौते की बात कह कर धोखे से पनकी के पतरसा गांव बुलाया था। वकील संजीव कुमार के घर पर संगीता और उसका प्रेमी पहले से मौजूद थे। दयाराम जब वकील के घर पहुंचे, तो तीनों ने बाहर से गेट बंद दिया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान भाई ने फोनकर घटना की सूचना दी, और बचा लेने की गुहार लगाई। जब तक हम लोग मौके पर पहुंचे, तो उनकी मौत हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि संजीव कुमार इस घर में कभी-कभी ही आते हैं। उन्होंने इस प्लाट को अपना बैठका बना रखा था, उनका एक निजि स्कूल भी चलता है। इस प्लाट से चीखने की आवाजें आ रहीं थीं। वहीं, तीन लोग खिड़की से पेट्रोल डाल रहे थे, जिसमें दयाराम की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने संजीव कुमार को हिरासत में लिया है। संजीव लगातार अपने बयान बदल रहा है। वहीं, पुलिस की जांच में मृतक के भाई द्वारा लगाए आरोप सत्य पाए गए हैं।
डीसीपी विजय ढ़ुल के मुताबिक पनकी थाना पुलिस को सूचना मिली कि पतरसा गांव में एक बंद घर में एक व्यक्ति को जलाकर मार दिया गया है। जब पुलिस ने मौके पर पहुंची, तो पता चला कि दयाराम जो फतेहपुर के रहने वाले हैं। कानपुर देहात में शिक्षक हैं। रविवार को संजीव कुमार के बुलाने पर आए थे, उनके भाई के द्वारा आरोप लगाया है कि संजीव ने उनको कमरे में बंद करके आग लगा दी। इससे उनकी दम घुटने और जलने से मौत हो गई। संजीव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो वो अपने बयान बार-बार बदल रहा है। पति-पत्नि के बीच विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से दोनों अलग रहते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button