कानपुर में नाबिर से कुनाल बन छात्रा को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर से एक शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। कानपुर में नाबिर नाम के युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर कुनाल बन गया। इसके बाद नर्सिंग छात्रा को प्रेमजाल में फांसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा और धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। पीड़िता के हाथ जब उसका आधार लग गया, तो राज सामने आ गया। आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसकी एक बेटी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करते हुए, आरोपी को अरेस्ट किया है।
बर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता नर्सिंग छात्रा है। पीड़िता के मुताबिक जीएनएम का कोर्स करने के बाद ऑटो से हैलट अस्पताल ट्रेनिंग करने के लिए जाती थी। इसी दौरान ऑटो चालक से दोस्ती हो गई। ऑटो चालक ने अपना नाम कुनाल उर्फ पिंकू वर्मा बताया था। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि कुनाल अपने जन्मदिन की पार्टी की बात कहकर कमरे में ले गया। उसने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा।
पीड़िता ने बताया कि एक दिन कुनाल का मोबाइल चला रही थी। इसी दौरान गैलरी में एक उसका आधार कार्ड मिल गया। आधार कार्ड में उसका नाम मो. नाबिर लिखा हुआ था और रावतपुर का पता लिखा हुआ था। जब उसकी सच्चाई सामने आ गई, तो नाबिर मुझपर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा। मैंने विरोध किया, तो मेरे साथ मारपीट और गाली-गलौच कर पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी देने लगा।
पिता को भेजे अश्लील वीडियो
नर्सिंग छात्रा ने जब आरोपी से दूरी बना ली तो उसने पिता के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर पैसों की मांग करने लगा। लोकलाज के डर से पीड़िता के पिता ने आरोपी को कुछ पैसे भी दे दिए। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है, उसकी एक बेटी भी है। इसके साथ ही यह पता चला कि नाबिर ने जिस युवती से शादी की थी, वो भी गैर समुदाय की है। शादी के बाद रावतपुर का मकान बेंचकर काकादेव में पत्नी और बेटी के साथ किराए में रह रहा है। बर्रा इंस्पेक्टर दिनेश विष्ट के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन का दबाव, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को अरेस्ट कर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button