गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चों को गाजियाबाद में अटल फाउंडेशन ने किया सम्मानित

गाजियाबाद ब्यूरो। अटल फाउंडेशन कई वर्षों से महिलाओं, बच्चों और युवाओंको सशक्त बना रहा है। वे ऐतिहासिक काल से ही कई क्षेत्रों में काम कर रहे हैं जिसमे, साक्षरता, स्वास्थ्य, विकलांगता, विशेषाधिकार का सशक्तिकरण और आजीविका शामिल होते हैं। अटल वाजपेयी जी ने महिलाओं को स्वतंत्र बनाने का, उन्हें रोजगार दिलाने का, काम करने का अधिकार ,उन्हें पढ़ाने से लेकर स्टार्टअप बनाने तक का अधिकार, उनके पास मौजूद कौशल के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने के लिए हमेशा प्रेरित किया और उनके लिए बहुत कुछ किया है। इस देश की महिलाएं ही नहीं बल्कि बच्चे और युवा भी अटल फाउंडेशन के माध्यम से खुद को सशक्त बनाने के लिए पहल करते हैं।‘अपर्णा सिंह त्रिपाठी’ अटल फाउंडेशन की अध्यक्ष्य हैं और जो अटल जी के काम से प्रेरित थी और 16 अगस्त 2018 को आदरणीय अटल वाजपेयी जी की मृत्यु के बाद महिलाओं, बच्चों और युवाओं को सशक्त बनाने के काम को जारी रखने की पहल करती हैं।

75 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स कैसल सोसाइटी में प्रमुख समाजसेवी नरेश सिरोही के सौजन्य से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अटल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कई बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया। अटल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह त्रिपाठी ने कार्यक्रम में अपनी मनमोहक प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी कृपाल पवार, दीपक सिंह, अनिल तोमर, पंकज भारद्वाज, वेदपाल पवार, देवेंद्र सिंह तेवतिया, जितेंद्र त्यागी, सहित समिति के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजसेवी नरेश सिरोही ने चार्म्स कैसल सोसाइटी के सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button