फतेहपुर में युवती को पीटकर जहर पिलाने का तीन पर मुकदमा

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। पड़ोस के तीन लोगों पर युवती को पीटने के बाद जहर खिलाकर 50 हजार नकदी ले जाने का कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
मलवां थाना क्षेत्र के चाचीखेड़ा निवासी झल्लू सिंह की पुत्री नीलू देवी ने बताया कि गांव के राजू सिंह, ओम प्रकाश सिंह, चंचला सिंह पत्नी ओम प्रकाश सिंह 31 अगस्त को रंजिश के चलते घर में घुस आए। पिता से गालीगलौज करने लगे। मना करने पर हाथापाई की। वह और मां बीचबचाव के लिए पहुंचे। उन दोनों को घसीटकर कमरे में बंद कर दिया गया। बक्से से गल्ला बिक्री से मिले 50 हजार रुपये लूट ले गए। जान से मारने के इरादे से जहर पिला दिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के कुछ दिन बाद हालत में सुधार हुआ। मामले की थाने में शिकायत की। पुलिस ने टरका दिया। एसपी से शिकायत की गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि घर में घुसकर मारपीट और जहर पिलाने का तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button