शराब की दुर्गंध आते ही बंद हो जाएगी गाड़ी, सेंसर से बचेगी जान

हमीरपुर/हिमाचल प्रदेश। शराब पीने के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए हमीरपुर के एक निजी स्कूल के छात्रों ने अल्कोहल डिटेक्ट मॉडल तैयार किया है। बाल विज्ञान सम्मेलन में भोरंज उपमंडल के इन छात्रों ने अपने इस मॉडल को प्रदर्शित किया। इस मॉडल को बनाने वाले छात्रों ने बताया कि यातायात हादसों पर किस तरह से लगाम लगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हादसों पर रोक लगाने के लिए उन्होंने सेंसर अल्कोहल डिटेक्ट मॉडल तैयार किया है। उनके इस मॉडल से कुछ हद तक यातायात हादसों में रोक लगा सकती है। वहीं छात्रों ने बताया कि इस मॉडल को बनाने के लिए बहुत कम कीमत आई है। इस मॉडल को मात्र 1800 रुपए में तैयार किया गया है।
अल्कोहल डिटेक्ट मॉडल को तैयार करने वाले छात्र निशांत ने बताया कि शराब पीने के कारण एक सड़क दुर्घटना में उनके किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी । जिसके चलते उन्होंने इस मॉडल को बनाने के लिए शुरुआत की। इस मॉडल को बनाने में मात्र उन्हें 3 महीने का समय लगा है। इस मॉडल की खासियत है कि जब गाड़ी में यह सेंसर लगा होगा तो अल्कोहल की दुर्गंध आने पर गाड़ी स्वयं बंद हो जाएगी। जब तक गाड़ी से अल्कोहल की दुर्गंध नहीं आती उसके बाद गाड़ी फिर से स्टार्ट हो जाएगी। इस सेंसर के उपयोग से कुछ हद तक ड्रिंक एंड ड्राइव यातायात दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
छात्रा अंकिता पटियाल ने बताया कि आजकल बहुत ज्यादा दुर्घनाएं हो रही है। शराब पीकर गाड़ी चलाने से अकसर दुर्घटनाएं सामने आ रही है। इसी के चलते ऐसा मॉडल बनाया है। जिसके सेंसर जल्द पता लगा लेंगे कि गाड़ी चलाने वाले ने शराब पी रखी है और गाड़ी बंद हो जाएगी।
वहीं छात्र हर्ष गौतम ने बताया कि यह मॉडल दुर्घटनाओं को रोकनेके लिए बनाया गया है। आईआर सेंसर हमारे आंखों को डिटेक्ट करता है और एनक्यू सेंसर एल्कोहल को डिडेक्ट करता है। जिससे तुरंत सेंसर के काम करने पर गाड़ी अपने आप रूक जाएगी। उन्होंने .बताया कि रोड सेफटी के चलते मॉडल को तैयार किया गया है। क्योंकि आजकल शराब के सेवन के कारण काफी सड़क दुर्घअनाएं हो रही हैं। इस सेंसर का प्रयोग करने से इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button