सबूतों से एल्विश यादव पर कसता शिकंजा, पार्टी लोकेशन पर पहुंची पुलिस, बुरा फंसा यूट्यूबर!

नोएडा। रेव पार्टियों में नशे के लिए इस्तेमाल हो रहे सांपों के जहर के मामले में पुलिस की जांच चल रही है। रिमांड पर लिए संपेरों से पूछताछ के बाद पुलिस को राहुल से कई जानकारी मिलीं। चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव पर भी इस मामले में गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने नामजद एल्विश के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पकड़े गए पांच आरोपियों का 54 घंटे का रिमांड आज शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा।
शनिवार को पुलिस राहुल को लेकर पार्टी लोकेशन पर पहुंची। राहुल ने पुलिस को बताया कि वह किस तरह से सांपों को सभी की निगरानी से बचाकर पाटियों में पहुंचता था। जिन रास्तों से पार्टियों में पहुंचा जाता था पुलिस ने उन्हें वेरिफाई किया है।
पुलिस ने की लोगों से पूछताछ
पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया कि सबसे ज्यादा पार्टी फाजिलपुर और गुड़गांव में हुईं। इसके बाद टीम संपेरों और राहुल के साथ सेक्टर-51 बैंक्वेट हॉल पहुंची। नोएडा के रास्तों के बारे में भी पूछताछ की। जहां पार्टियां हुईं पुलिस ने वहां के लोगों से भी बातचीत कर कई सबूत जुटाए हैं। सबसे ज्यादा पार्टियां गुड़गांव के फाजिलपुर गांव में हुईं। यह सिंगर फाजिलपुरिया का गांव है।
एल्विश ने फिर किया एक पोस्ट
नोएडा पुलिस ने एल्विश को हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया है। गुड़गांव के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद भी एल्विश ने शनिवार को एक नया पोस्ट जारी किया। इसमें वह अपने घर पर मां और भाई के साथ है। हालांकि पोस्ट की शुरुआत में वह कोई जरूरी बात बताने का जिक्र करता है, लेकिन अंत तक नहीं बताता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button